📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
छत्तीसगढ़

पूजा के धुएं से भड़कीं मधुमक्खियों का जनलेवा हमला : 26 लोग घायल

📅 15 May 2024, 08:43 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूजा के धुएं से भड़कीं मधुमक्खियों का जनलेवा हमला : 26 लोग घायल
पूजा के धुएं से भड़कीं मधुमक्खियों का जनलेवा हमला : 26 लोग घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ मधुमक्खियों के डंक से 26 लोग घायल हो गए. इन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है. पूजा के दौरान आग जलाने से उठे धुएं की वजह से मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आई थीं. मधुमक्खियों के जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. 

पूजा के दौरान जलाई गई आग से उठे धुएं की वजह से मधुमक्खियां भड़क गईं और ग्रामीणों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक से 26 लोग घायल हो गए. इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोरा में पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पूजा स्थल के पास ही मधुमक्खियों कई के छत्ते थे. पूजा के दौरान आग जलाने से उठे धुएं की वजह से छत्ते से मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और ग्रामीण पर टूट पड़ीं. कई लोगों को मामूली तौर पर भी डंक मारे जाने के बाद उनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया. जिन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने डंक मारा था, उन्हें महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है. इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें