📅 Saturday, 21 November 2026 | 06:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Bollywood : जब विनोद खन्ना के खिलाफ हो गए थे उनके पिताजी, बंदूक तानकर दी थी जान से मारने की धमकी, फिर..

📅 14 September 2022, 11:02 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bollywood : जब विनोद खन्ना के खिलाफ हो गए थे उनके पिताजी, बंदूक तानकर दी थी जान से मारने की धमकी, फिर..
Bollywood : जब विनोद खन्ना के खिलाफ हो गए थे उनके पिताजी, बंदूक तानकर दी थी जान से मारने की धमकी, फिर..

विनोद खन्ना 70 और 80 के दशक के जाने माने अभिनेता थे। बाद के दशकों में भी वे पिता के रोल में दिखाई दिए। वे अपने जमाने में फिल्मों की सबसे ज्यादा फीस लिया करते थे। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। हालांकि भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद वे इंडिया आ गए थे। विनोद खन्ना ने 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म की शूट के पहले उनके पिताजी ने उनके ऊपर बंदूक तान दी थी।

जब विनोद खन्ना पर बंदूक तान खड़े हो गए पिताजी

दरअसल पहले के जमाने में फिल्म इंडस्ट्री में जाना अच्छे संस्कार नहीं माने जाते थे। जब भी कोई लड़का या लड़की घर पर ये कहता था कि वह बॉलीवुड में जाकर हीरो या हेरोइन बनेगा तो उसे घरवालों की नारजगी झेलनी पड़ती थी। विनोद खन्ना के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उनके पिताजी किशनचंद खन्ना नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में जाए।

विनोद खन्ना ने एक बार इंटरव्यू में अपने पिताजी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि 1968 की बात थी। मेरी ‘मन का मीत’ फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। मैंने ये बात पिताजी को बताई। वह फिल्मों में जाने की बात सुन बहुत नाराज हुए। हमारी कुछ बहस हुई। फिर उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने मुझ पर बंदूक तान ली। और बोले ‘अगर तुम फिल्मों में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा’।

मां ने बीच में आकर बचाया

विनोद खन्ना ने आगे कहा था – पिताजी को मुझ पर बंदूक तानकर देख मां घबरा गई। उन्होंने बीच बचाव किया। फिर मेरे और पिताजी के बीच एक समझौता हुआ। उन्होंने मुझे दो साल दिए। कहा कि इन दो सालों में यदि तू कुछ बन जाता है तो ठीक है, वरना घर वापस आकर अपना पारिवारिक बिजनेस संभालना।

बस फिर क्या था विनोद खन्ना इन दो सालों में जाने माने हीरो बन गए। उनकी कई फिल्में सुपरहिट रहीं। ‘सच्चा झूठा’, ‘आन मिलो सजना’, ‘मेरा गांव मेरा देश’ कुछ ऐसी फिल्में थी जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मों के अलावा विनोद अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे।

दो शादियां और चार बच्चे हुए

विनोद खन्ना ने अपने जीवन में दो शादियाँ रचाई। पहली शादी 1971 में गीतांजली खन्ना से और दूसरी 1990 में कविता खन्ना से। इन शादियों से उनके चार बच्चे अक्षय, राहुल, साक्षी और श्रद्धा हुए। इनमें अक्षय खन्ना बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।

विनोद खन्ना ने अपने जीवन के अंतिम समय में बहुत दर्द झेला। उन्हें कैंसर हो गया था। वे कई दिनों तक इस बीमारी से लड़ते रहे। लेकिन फिर 27 अप्रैल 2017 को मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में उनका निधन हो गया। उन्हें आखिरी बार 2015 में आई फिल्म दिलवाले में देखा गया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल