📅 Sunday, 06 September 2026 | 01:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
बॉलीवुड

बॉलीवुड गलियारा : जब रातों रात सुष्मिता सेन की वजह से बदलने पड़े थे ‘मैं हूं ना’ के पोस्टर, डायरेक्टर फराह खान ने एक्ट्रेस से कही थी ये बात

📅 19 November 2024, 10:52 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बॉलीवुड गलियारा : जब रातों रात सुष्मिता सेन की वजह से बदलने पड़े थे ‘मैं हूं ना’ के पोस्टर, डायरेक्टर फराह खान ने एक्ट्रेस से कही थी ये बात
बॉलीवुड गलियारा : जब रातों रात सुष्मिता सेन की वजह से बदलने पड़े थे ‘मैं हूं ना’ के पोस्टर, डायरेक्टर फराह खान ने एक्ट्रेस से कही थी ये बात

Sushmita Sen : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में लिया जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान समेत लगभग सभी स्टार्स के साथ काम किया है। एक्ट्रेस ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और ये खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्मों के ऑफर आने लगे।

फिर उन्होंने 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब 19 नवंबर को सुष्मिता सेन अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए हम आपको उनकी मूवी ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जिसे खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया था।

पोस्टर बदलने को मजबूर हुए मेकर्स

सुष्मिता सेन ने साल 2004 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ में चांदनी चोपड़ा का किरदार निभाया था। इस मूवी में उनके साथ शाहरुख खान, अमृता राव, जायेद खान और सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस मूवी के बारे में बात करते हुए एक बार सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि फराह खान ने मुझे फोन किया था और कहा कि सुश मैंने फाइनल एडिट देखा और तुम बहुत मुश्किल से दिखाई दे रही हो।

इसके बाद मैंने उनसे कहा कि ठीक है फराह, लेकिन मैं इंटरनल सोच रही थी कि ओह्ह, तो मैं फिल्म में मुश्किल से दिखाई दे रही हूं। फिर स्क्रीनिंग हुई और मेरा फोन बजना शुरू हो गया। यश जी ने मुझे फोन किया और मैंने उन फोन डर-डर के उठाया। फिर मैंने सुना कि उन्होंने कहा क्या काम किया है बच्चे। मैं तुमसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं। अभी इंटरवेल हुआ है और उम्मीद है कि तुम सेकंड हाफ के हर फ्रेम में दिखाई देने वाली हो।

फिर मैंने सोचा ओह्ह अभी बस इंटरवेल हुआ है। दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत तीव्र थी।में जो फिल्म ‘मैं हूं ना’ के पहला पोस्टर लगा था उसमें जायेद, शाहरुख और अमृता दिखाई दिए थे। फिर शनिवार तक, जब मूवी रिलीज हुई उसके बाद हर होर्डिंग में मैं और शाहरुख दिखाई दिए थे। ये पावर होती है लोगों और दर्शकों की।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें