Ramayana Clash With Godzilla Minus Zero : 4000 करोड़ी ‘रामायण’ की रिलीज पर महादशा! 28000 करोड़ी ‘गॉडजिला’ से होगी टक्कर, कैसे होगी कमाई?
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए ओपनिंग आसान नहीं होगी क्योंकि 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का सामना 28 हजार करोड़ी फ्रेंचाइज ‘गॉडजिला’ की नई फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होने वाला है.
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगी टक्कर
दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी. भले ही एक देसी और दूसरी विदेशी फिल्म है, लेकिन विदेशों में प्रीमियम IMAX स्क्रीन्स के लिए दोनों फिल्मों के बीच खूब तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और इसका सीधा असर इनकी कमाई पर पड़ेगा. दिवाली से दो दिन पहले फिल्म ‘रामायण’ रिलीज की जाएगी और उसी समय ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करेगी.
कैसे कमाई करेगी ‘रामायण’?
फिल्म ‘रामायणम्’ की सीधी टक्कर ताकाशी यामाजाकी की ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो पहले ही 6 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में अब नमित मल्होत्रा की फिल्म कैसे कमाई करेगी ये बड़ा सवाल है क्योंकि साल 2026 की बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, जो इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद लाइफटाइम 1,149.30 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई थी.
ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी
ऐसे में अब फिल्म ‘रामायणम्’ को विदेशी बाजार का सहारा लेना ही पड़ेगा. भारत में फिल्म को भले ही तगड़ा रिस्पॉन्स मिले, लेकिन इसके विदेशी कलेक्शन पर हर किसी की नजर होगी क्योंकि वहां इसका सामना ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो एक बड़ा खतरा बन सकती है क्योंकि यह एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी है, जिसकी अब तक 40 फिल्में रिलीज हुई हैं.
फिल्म ‘रामायणम्’ के लिए चुनौती
गौरतलब है कि फ्रेंचाइज की पिछली फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. इसने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था. ऐसे में अब इसकी अगली किश्त फिल्म ‘रामायणम्’ के सामने पहाड़ की तरह खड़ी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career