कंगना रनौत के 'सस्ती कॉपी' वाले तंज पर तापसी पन्नू का करारा पलटवार, सिर्फ 2 शब्दों में दिया जवाब; = 7 साल पुराना विवाद फिर गरमाया
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ अपने पुराने विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है. दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज (जो अब डिलीट हो चुकी हैं) में तापसी पन्नू को 'सस्ती कॉपी' कहा और उन पर अपनी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया.
इतना ही नहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' को लेकर भी तंज कस दिया. जिसके जवाब में तापसी ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है. एक्ट्रेस ने कंगना का नाम लिए बिना महज दो शब्दों में जवाब दिया है, जिसे फैंस कंगना के तंज का करारा पलटवार मान रहे हैं. दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए लिखा, 'एक सस्ती कॉपी अपनी आगामी बी-ग्रेड फिल्म के प्रमोशन के लिए घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में उनके लिए हेडलाइन का मुख्य जरिया केवल कंगना रनौत हैं.
आज उन्होंने बेशर्मी से मेरी परवरिश और माता-पिता का मजाक उड़ाकर सारी हदें पार कर दी हैं. मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और मैं कभी भी किसी के माता-पिता को बहस में नहीं लाती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई 'ओरिजिनल' बच्चा क्यों नहीं पैदा कर सके? एक सस्ती कॉपी ही क्यों बनाई? आपके प्रयासों के लिए तरस आता है.'
कंगना ने आगे लिखा कि जो लोग शहरों के तंग और संदिग्ध इलाकों में किराए के कमरों में बड़े हुए हैं, वे अक्सर उनकी परवरिश और बैकग्राउंड पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि वह एक प्रसिद्ध राजपूत जमींदार परिवार से आती हैं और उनकी परवरिश शिक्षित और प्रतिष्ठित माता-पिता द्वारा हुई है. कंगना के अनुसार, उनके लिए जमीन से शुरुआत करना एक व्यक्तिगत फैसला था, तो इसके लिए उनके माता-पिता पर निशाना क्यों साधा जा रहा है. कंगना द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज को डिलीट करने के बाद, तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और बिना कंगना का नाम लिए एक छोटा, लेकिन तीखा पोस्ट शेयर किया. तापसी ने अपने पोस्ट में सिर्फ दो शब्द लिखे- 'Hence Proved' यानी, सिद्ध हुआ.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career