WFM सेरा डागरिया बनीं मध्य प्रदेश राज्य सीनियर FIDE रेटिंग चैंपियन
इंदौर. यूनाइट इंदौर चेस क्लब द्वारा, डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन इंदौर के सहयोग से एवं श्री वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य सीनियर FIDE रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि श्री वैष्णव न्यास समूह एवं माननीय कुलाधिपति श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दास पसारी, विशेष अतिथि श्री देवेंद्र कुमार जी मुछाल एवं श्री वैष्णव स्पोर्ट्स एकेडमी के संयोजक श्री राजकुमार जी भाटिया, श्री विष्णु पसारी, श्री लक्ष्मी कुमार मुछाल एवं कॉलेज के डायरेक्टर श्री जॉर्ज थॉमस द्वारा 50 खिलाड़ियों को मंच से पुरस्कार स्वरुप 1 लाख राशी एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने उध्बोधन में जीवन में खेल के महत्त्व को सर्वोपरि बताते हुवे विजेताओं को बधाई दी और यूनाइट इंदौर चेस क्लब एवं डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा । इस अवसर पर आयोजन समिति के स्पर्धा संचालक श्री कमल वर्मा, अध्यक्ष श्री गजानन उंडे, उपाध्यक्ष श्री टी.आर. सिलावट एवं मुख्य निर्णायक श्री यशपाल अरोरा भी उपस्थित थे । पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन सचिव सुनील सोनी ने तो अतिथि स्वागत श्री विनोद गोसर, श्री अजय सोनी, श्री द्वारका परदेशी एवं आकांक्षा आस्तिक ने किया ।
8 राउंड के कड़े मुकाबलों के बाद इंदौर की WFM सेरा डागरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 अंक अर्जित करते हुवे टाई ब्रेक के आधार पर प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुवे मध्य प्रदेश राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सेरा को विजेता के रूप में चमचमाती ट्रॉफी एवं ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई । नरसिंहपुर के वैभव नेमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹15,000 का पुरस्कार मिला । भोपाल के 9 वर्षीय राघव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे समान अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ₹10,000 का पुरस्कार जीता तो जबलपुर के AIM चैतन्य अवध ने 7 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
इन चारों विजेताओं का चयन उत्तर प्रदेश में खेली जाने वाली राष्ट्रीय सीनियर स्पर्धा के लिए भी हुआ । इंदौर के प्रकाश यादव पांचवें, ग्वालियर के ओम भटिजा, खंडवा के वैभव तोमर, जबलपुर के कामद मिश्रा, ग्वालियर के FM एस.के. राठौर तथा इंदौर के अजय विरवानी ने भी शीर्ष 10 में स्थान बनाया । 11वें से लेकर 21वें स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को भी नगद पुरस्कार प्रदान किये गए ।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों के अंतर्गत भी शानदार मुकाबले देखने को मिले, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रतियोगिता का संचालन अनुभवी आर्बिटर्स की टीम द्वारा किया गया जिसमें मुख्य निर्णायक यशपाल अरोरा, नीलेश कुमावत, अजय सोनी, योगेश मोहिते, नीरज सिंह कुशवाह, हिमांशु सक्सेना, विपिन लुणावत, आकांक्षा आस्तिक, ओम कुशवाह, शुभम विश्वकर्मा, निष्ठा नीरज कुशवाह, नमन श्रीवास्तव, ज्योति सोनी, नीति विश्वकर्मा, आशा मंसारे एवं आरव सोनी थे ।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर गूँजा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक