📅 Monday, 28 September 2026 | 02:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

साइबर सुरक्षा के लिये प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये : डॉ.राजेश राजौरा

📅 02 January 2024, 11:33 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साइबर सुरक्षा के लिये प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये : डॉ.राजेश राजौरा
साइबर सुरक्षा के लिये प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये : डॉ.राजेश राजौरा

भोपाल : 

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा ने कहा कि साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें कोई भी लापरवाही न की जाये। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुख्ता तैयारी की जाये।

इस संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाये। प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों में साइबर सुरक्षा के संबंध में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का अध्ययन करने भेजा जाये। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, पुलिस एवं एन.आई.सी. ने साइबर सुरक्षा पर अपना प्रेजेन्टेशन दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी श्री निकुंज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.सी.आर.बी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रबंध संचालक एम.पी.एस.ई.डी.सी. स्टेट आई.टी. सेंटर एवं राज्य सूचना अधिकारी एन.आई.सी. उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें