शिवराज सिंह का ट्वीट : रविवार लॉकडाउन खत्म...बाजार खोलने की आजादी...!
भोपाल. मध्यप्रदेश में अब संडे लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया हैं. अब जनता रविवार को भी सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे और उसके साथ ही बाजार खुलने की भी आजादी मिल गई. आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में है. और 35 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है. पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घटकर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं. ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता हैं. पूरे प्रदेश में रोजाना का नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब कल रविवार को भी बाजार खोलने की आजादी व्यापारियों को मिल गई. रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी