📅 Monday, 28 September 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

नहीं जाएगा लाडली बहनों के खाते में पैसा, न मिलेगा आवास : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

📅 05 January 2024, 10:57 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नहीं जाएगा लाडली बहनों के खाते में पैसा, न मिलेगा आवास : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
नहीं जाएगा लाडली बहनों के खाते में पैसा, न मिलेगा आवास : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

भोपाल :

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का भोपाल से धार जाते समय सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रदेश की आम समस्याओं को लेकर सदन में आवाज उठाउंगा.

उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र से दूर भागती नजर आ रही है. लाडली बहना को संकल्प पत्र से गायब कर दिया गया. मुख्यमंत्री भी इस पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं. मुझे नहीं लगता की लाडली बहनों के खाते में पैसा जाएगा और ना ही उनको आवास मिलेगा.

सिंघार ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अपना रंग बदल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रवैये पर कहा कि भाजपा में अंदरूनी लड़ाई साफ दिख रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें