भाजपा के बड़े नेताओं का 25 अक्टूबर को प्रदेश में प्रवास कार्यक्रम
मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री 25 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर
भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 25 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम्, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर श्योपुर व मुरैना, केंद्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र खटीक सागर एवं केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा भोपाल जिले के प्रवास पर रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल, राजगढ़ प्रवास पर
केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल और राजगढ़ जिले के ब्यावरा प्रवास पर रहेंगी। केंद्रीय मंत्री श्रीमती लेखी 26 अक्टूबर को भोपाल में प्रातः 11 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराएंगी और रोड शो व सभा को संबोधित करेंगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी