📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्यप्रदेश लॉकडाउन अपडेट : भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के इन 12 शहरों में lockdown हर रविवार रहेगा

📅 27 March 2021, 06:56 PM • ✍️ मुकेश जोशी-नरेन्द्र बागोरा • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश लॉकडाउन अपडेट : भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के इन 12 शहरों में lockdown हर रविवार रहेगा
मध्यप्रदेश लॉकडाउन अपडेट : भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के इन 12 शहरों में lockdown हर रविवार रहेगा

●  सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था

भोपाल । कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिये मध्यप्रदेश के 12 शहरों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा. मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया, ‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार 11 जिलों के 12 शहरों में लॉकडाउन रहेगा.’ उन्होंने कहा कि इन शहरों में लॉकडाउन शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. राजौरा ने बताया कि जिन शहरों में लॉकडाउन रहेगा, उनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिन्दवाड़ा, खरगोन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और छिन्दवाड़ा जिले का सौंसर शामिल हैं.

●  होली का त्यौहार अपने घर पर ही मनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्योहार अपने घर पर ही मनाएं. चौहान ने कहा, ‘कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिये होली आदि त्योहार अपने घर पर ही मनाएं. बिना भीड़-भाड़ के रस्में निभायें और परंपराएं पूरी करें.’ उन्होंने कहा कि अगर परंपरा का निर्वाह जरूरी है तो स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेकर बिना भीड़ के प्रतीकात्मक रूप से इनका निर्वाह करें.

●  सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को निशुल्क इलाज

मुख्यमंत्री श्विराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है. कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां संक्रमण की संख्या उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को दिक्कत न हो, इसलिये सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले निजी अस्पतालों में भी गरीबों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-मुकेश जोशी-नरेन्द्र बागोरा...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें