📅 Monday, 28 September 2026 | 04:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

CM बन गए कमलनाथ! भोपाल में बधाइयों के बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा : कांग्रेस ज्यादा उत्साहित

📅 02 December 2023, 08:01 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CM बन गए कमलनाथ! भोपाल में बधाइयों के बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा : कांग्रेस ज्यादा उत्साहित
CM बन गए कमलनाथ! भोपाल में बधाइयों के बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा : कांग्रेस ज्यादा उत्साहित

भोपाल : 

पांच चुनावी राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश के नतीजे भी कल यानी 3 दिसंबर 2023 को आएंगे. कल ये साफ हो जाएगा कि प्रदेश की जनता ने अगले पांच सालों के लिए प्रदेश की बाग डोर किस पार्टी को दी है. राजस्थान की तरह यहां भी मुख्य मुकाबले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामनें हैं. कांग्रेस इस बार अपनी जीत को बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है. इसकी एक नजारा भोपाल में कांग्रेस कार्यलय के बाहर भी देखने को मिला.

दरअसल, भोपाल में कांग्रेस कार्यलय के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा कमलनाथ को बधाई को बधाई दी गई है. इतना ही नहीं पोस्टर में उन्हें प्रदेश के अगले सीएम के रूप में दर्शाया गया है. भोपाल में कांग्रेस कार्यलय के बाहर जो पोस्टर चस्पा किया गया है, उसमें लिखा है “जनता का साथ देने फिर आ रहे हैं कमलनाथ.” उल्लेखनीय है कि एमपी कांग्रेस के बड़े नेता भी लगातार अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर हैं.

देश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हम हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. कल पता चल जाएगा की सीएम शिवराज सिंह चौहान कहां खड़े हैं. बीजेपी व्यवसाय करती है, राजनीति थोड़ी करती है. दूसरी ओर बीजेपी के नेता भी लगातार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि कल बीजेपी एमपी में सरकार बनाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें