📅 Sunday, 25 October 2026 | 04:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

30 दिन तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य देव, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

📅 18 July 2022, 02:28 PM • ✍️ Pushplata Sachan • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
30 दिन तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य देव, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
30 दिन तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य देव, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपतो बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य अग्नि तत्व ग्रह हैं और कर्क राशि जल तत्व की है। इसलिए इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सीं हैं।

मेष राशि:

सूर्य ग्रह का गोचर आप लोगों को कुछ कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव ने चतुर्थ भाव में गोचर किया है। जिसे माता और सुख-साधन का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको  माता की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इसलिए अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा विवाद हो सकता है। करियर में इस समय स्थिरता देखने को मिलेगी।

सिंह राशि:

आपकी राशि पर सूर्य देव का ही आधिपत्य है। लेकिन इस समय आपको कुछ संभलकर चलना होगा। क्योंंकि सूर्य देव ने आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर किया है। जिसे हानि और खर्चों का भाव माना गया है। इसलिए इस आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सिंह राशि के जातकों की सेहत इस समय खराब हो सकती है। इस दौरान आपको बाहर का भोजन करने से बचना चाहिए। इस समय कारोबारियों को धन निवेश करने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। हा अगर आपका व्यापार  विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको धनलाभ हो सकता है।

कुंभ राशि:

आप लोगों की गोचर कुंडली में सूर्य देव षष्ठम भाव में गोचर किया है। जिसे शत्रु और रोग का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रु कुछ परेशान कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। उदर संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय वाहन संभालकर चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। वहीं कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और सूर्य देव में शत्रुता का भाव विद्यमान है। इसलिए आप लोगों को यह समय थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें