📅 Monday, 28 September 2026 | 06:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

मंगल ने बदली अपनी चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, होंगे कई लाभ

📅 23 January 2022, 10:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंगल ने बदली अपनी चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, होंगे कई लाभ
मंगल ने बदली अपनी चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्‍मत, होंगे कई लाभ

 मंगल ग्रह (Mars planet) को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। 16 जनवरी को मंगल ग्रह ने धनु राशि (sagittarius) में प्रवेश कर लिया है। मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो गया है। आइए जानते हैं मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का भाग्योदय हो गया है…

मेष राशि-

  • मंगल के धनु राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • आत्मविश्वास में वृद्दि होगी।
  • कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • धन- लाभ होगा।
  • आय के स्रोतों में वृद्दि होगी।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • निवेश करने से लाभ होगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
  • कन्या राशि-

  • कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का धनु राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • मीन राशि-

  • मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है।
  • भाग्योदय होना तय है।
  • धन- लाभ होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • खूब मान- सम्मान मिलेगा।
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
  • निवेश करने से लाभ होगा।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें