📅 Monday, 28 September 2026 | 08:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,400 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

अक्षय तृतीया पर राशिनुसार यह चीज़े खरीदना व दान करना होता है अत्यंत शुभ,प्रसन्न होती है माँ लक्ष्मी, जाने क्या

📅 21 April 2025, 12:07 PM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अक्षय तृतीया पर राशिनुसार यह चीज़े खरीदना व दान करना होता है अत्यंत शुभ,प्रसन्न होती है माँ लक्ष्मी, जाने क्या
अक्षय तृतीया पर राशिनुसार यह चीज़े खरीदना व दान करना होता है अत्यंत शुभ,प्रसन्न होती है माँ लक्ष्मी, जाने क्या

अक्षय तृतीया: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर बुधवार के साथ रोहिणी नक्षत्र का संयोग अत्यंत शुभ माना गया है, जो कि इस साल बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का दान करना व खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने का कभी क्षय नहीं होता है, हमेशा वृद्धि होती है।

जानें अक्षय तृतीया पर राशिनुसार क्या खरीदे व क्या दान करें-

1. मेष राशि- जौ व अनाज का दान करें। सोना खरीदना शुभ रहता है।

2. वृषभ राशि- फल का दान करना चाहिए और सोना-चांदी की खरीदारी शुभ मानी गई है।

3. मिथुन राशि- 11 या 21 ब्राह्मणों को खीरा या ककड़ी का दान करना चाहिए। चांदी की खरीदारी शुभ रहती है।

4. कर्क राशि- नए वस्त्र या फल का दान करना चाहिए। सोना-चांदी खरीदना शुभ माना गया है।

5. सिंह राशि- ब्राह्मणों या जरूरतमंद को भोजन कराने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। सोने की खरीदारी शुभ मानी गई है।

6. कन्या राशि- मंदिर में ऋतु फल , पंखा या पानी दान शुभ व सोने की खरीदारी लाभप्रद मानी गई है।

7. तुला राशि- आटा, दूध, दही जैसे सफेद वस्तुओं का दान व चांदी की खरीदारी शुभ मानी गई है।

8. वृश्चिक राशि- किसी ब्राह्मण को पानी से भरा कलश या मिठाई दान करना शुभ रहता है। इस दिन ताम्र बर्तन की खरीदारी लाभकारी मानी गई है।

9. धनु राशि- गरीबों को फल दान करना चाहिए। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी गई है।

10. - मकर राशि वालों को ब्राह्मण को मिठाई का दान व फर्नीचर की खरीदारी शुभ मानी गई है।

11. कुंभ राशि- चने या सत्तू का दान करना चाहिए। सोने की खरीदारी लाभकारी रहती है।

12. मीन राशि वालों को पीले रंग की मिठाई का दान करना चाहिए। वाहन व सोना खरीदना शुभ होता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें