एप डाउनलोड करें

क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे

ऑटो - टेक Published by: paliwalwani Updated Sun, 11 Feb 2024 11:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सभी तरह के वाहनों पर लगाना अनिवार्य है। लेकिन कई लोग अभी भी इनको कार पर लगाने में संकोच करते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि इस तरह की नंबर प्लेट लगाने से जहां उनकी कार, बाइक की सुरक्षा होती है वहीं पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान से भी ये बचाती हैं।

क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

इन प्लेट्स को एल्यूमिनियम से बनाया जाता है। जिनपर एक होलोग्राम भी लगा होता है जो क्रोमियम आधारित होता है। एक प्रकार के स्टीकर की तरह दिखाई देने वाले होलोग्राम के अंदर वाहन की पूरी जानकारी होती है।

होता है यूनिक लेजर कोड

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सुरक्षा के लिए यूनिक लेजर कोड भी प्रिंट होता है। हर वाहन के लिए अलग कोड दिया जाता है। इसे आसानी से हटाया नहीं जा सकता।

प्लेट की खासियत

इस प्लेट की सबसे बड़ी खासियत होती है कि अगर ये एक बार टूट जाए तो फिर इसे जोड़ा नहीं जा सकता। इसके साथ ही इस प्लेट को काफी अलग तरीके से बनाया जाता है जिससे कोई भी इसे कॉपी कर नकली प्लेट नहीं बना सकता। इसी कारण वाहन की सुरक्षा बढ़ जाती है और ये चोरी और इसका गलत उपयोग भी नहीं किया जा सकता।

अनिवार्य है प्लेट लगाना

सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के नियम 50 के तहत वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इस एक्ट के तहत कुल छह तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है जिनमें नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल, ट्रांसपोर्ट व्हीकल, रेंट अ कैब वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल, बैटरी से चलने वाले रेंट अ कैब वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल, बैटरी से चलने वाले नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल और बैटरी से चलने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल शामिल हैं। नए वाहनों के अलावा पुराने वाहनों पर भी इसे लगाना जरूरी है।

दुर्घटना के समय आती है काम

अगर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो ऐसे में कार में लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन के मालिक सहित सभी जानकारी मिल जाती हैं। इससे कार सवार घायलों के परिजनों तक जानकारी भेजी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next