मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे जो आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा व सोचना होगा कि किन खर्चों को करूं और किसे रोक दे,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें। आज यदि आप किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आप उत्साहित रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी,तो उसमें भी आज सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करके अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग आज अपने फैसलों को लेकर लोगों को हैरान करेंगे। माता पिता से यदि आप कोई मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज पके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको आज अपने मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आज किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ अन्य स्त्रोतों से भी लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है और आपको आज किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कोई बड़ा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई शत्रु आपको कोई गलत सूचना दे सकता है,जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय को ले लेंगे। आज आपके मानसिक रूप से खुश रहने के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आपके पास पड़ोस में आज किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके काम बनेंगे और आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आज उसके वापस आने की संभावना भी बहुत अधिक है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी बिगड़ते हुए काम को बनाने में आपकी मदद करेगा।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आप अध्ययन और अध्यात्म के कार्य में लगाएंगे। आर्थिक योजनाओं में आप अच्छा खासा निवेश करेंगे,जिससे आप अपने भविष्य की चिंता को समाप्त कर सकते हैं,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। परिवार में आज आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और परिवार के सभी सदस्य आपकी बात मानकर उन पर चलते हुए नजर आएंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है,जो लोग व्यवसाय करते हैं,वह आज अपने बिखरे पडे़ व्यवस्था को ठीक करने में दिन का काफी समय लगाएंगे। घरेलू जीवन में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुए थी,तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। आज आपको किसी नए प्रोफेशन से जुड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप आज अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर किसी को धन भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों के कारण कुछ असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है,इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। तनाव के कारण आपको सिरदर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ असुविधा होगी और उनको कोई ऐसा काम सौंपा जाएगा,जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आमदनी के तो आपको कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,लेकिन आप अपने क्रोध के कारण कुछ बनते हुए कामों को भी बिगाड़ सकते हैं,इसलिए आपको क्रोध करने से बचना होगा। जीवनसाथी से आज आपका किसी प्रकार का कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा लाभ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर दबाव बना रहेगा और आप परेशान रहेंगे। आप आज ईमानदारी से कार्य करके अपने अधिकारियों को अपनी और करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग शेयर बाजार अथवा म्यूचुअल फंड में धन का निवेश करते हैं,उन्हें आज अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में लोगों का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होगी। मित्रों के साथ आज आप पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं,जिससे घूमने फिरने में आपको कुछ शांति मिलेगी।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं,लेकिन आपको आज संतान के करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आप अपने मित्रों से आज कोई मदद मांग सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको आज वाद-विवाद की स्थिति में भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार कर रहे लोग उम्मीद से बढ़कर धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र की किसी समस्या को आज आप अपने सीनियर से बातचीत करके सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह आज अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
सफल वही होता है जो...हार के बाद भी उठ खड़ा होता है...
-
"जीवन में "खुशियाँ" आएं तो "मिठाई" समझकर चख लीजिए और जब "दुख" आए तो "दवाई" समझकर निगल लीजिए।...''!
-
"बुरा करने का विचार आए तो उसे कल पर टालो और अच्छा करने का विचार आए तो आज ही कर डालो...!! -
"चिंता इतनी कीजिए कि काम हो जाए, पर इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए..."..! -
"सच्चे इंसान को हमेशा झूठे इंसान से ज्यादा सफाई देनी पड़ती है..."...! -
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!