ढेलाणा भैरुनाथ भादवी छट जागरण पर्व 17 सितंबर को आयोजित होगा

विज्ञापन

मुबारिक अजनबी...✍️

आमेट. मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल राजसमंद जिले के प्रंख्यात ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवी छट रात्रि जागरण पांचम बुधवार, 16 सितंबर 2026 को तथा पाती प्रसाद सातम गुरुवार, 17 सितंबर 2026  को आयोजित होगा।

मंदिर की संचालित ट्रस्ट समिति द्वारा बुधवार सायंकाल और गुरुवार को पूरे दिन भोजन प्रसाद हेतु भंडारा रखा गया है। इस अवसर पर मंदिर  ट्रस्ट समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भादवी छट पर्व के लिए साफ-सफाई, लाइट-टेंट और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति ने निर्णय लिया कि बाहर से पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद जिमाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा दर्शन के लिए कतार लगवाकर दर्शन कराए जाएंगे, जिससे सभी भक्तों को आराम से दर्शन और प्रसाद का आनंद मिल सके।

इस अवसर पर बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सचिव भैरुलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, संरक्षक देवीलाल कोठारी, मोहनलाल, लक्ष्मीलाल कुमावत, शंकरलाल सुथार, मांगीलाल रेगर, हंसराज, डालूलाल कुमावत, पेमालाल भील भोपा, नारायण सिंह, महेन्द्र सुथार, मांगीलाल प्रजापत, मोहनलाल भदाणीया, ललित, भैरुलाल, हीरालाल, लखमालाल, किसन चक्की, छगनलाल, नेनालाल, सोहन कुमावत, रोशन, नारायण प्रजापत, हीरालाल, शंकरलाल छितर कुमावत, केलाश सेन, किसनलार  व धर्मेश सरगरा, विनोद पुजारी, शिवलाल भोपा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook