इंदौर/माउंट आबू. माउंट आबू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “आत्मिक शक्तिकरण से मीडिया मानकों का उन्नयन” विषय पर आयोजित सम्मेलन में डॉ. वंदना जोशी को स्पीकर के रूप में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।
डॉ. जोशी ने अपने संबोधन में आत्मिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से मीडिया के मानकों को और अधिक प्रभावी एवं समाजोपयोगी बनाने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज के विचारों और दृष्टिकोण को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए मीडिया कर्मियों में सकारात्मकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव होना आवश्यक है।
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया और मीडिया के बदलते स्वरूप, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा मूल्यों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. वंदना जोशी का स्पीकर के रूप में चयन एवं विचार व्यक्त करना उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।