15 नवंबर से 3000 रुपये महंगे हो जाएंगे देसी ब्रैंड के फोन

विज्ञापन

नई दिल्ली.

नथिंग ने 2027 में छह से ज्यादा नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। वहीं, लावा मोबाइल ने बढ़ती लागत के कारण 15 नवंबर, 2026 से अपने फोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। HMD ने बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए SOS बटन और फैमिली असिस्ट फीचर के साथ नया Nokia 2360 Flip फोन पेश किया है।

OPPO Find X10 Ultra को डाइमेंसिटी 9600 प्रो और स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसमें 200MP का डुअल रियर कैमरा और 8500mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, नथिंग ने 2026 में तीन फोन लॉन्च करने के बाद 2027 में 6 से ज्यादा हैंडसेट लाने की योजना बनाई है। इसके अलावा, बजट स्मार्टफोन कंपनी लावा ने कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से 15 नवंबर, 2026 से अपने फोन्स 3,000 रुपये तक महंगे करने की घोषणा की है। HMD ने बुजुर्गों और छात्रों के लिए फैमिली असिस्ट और इमरजेंसी SOS बटन वाला Nokia 2360 Flip फीचर फोन पेश किया है।

SOS बटन वाला Nokia 2360 Flip

  • HMD ने बुजुर्गों और छात्रों के लिए Nokia 2360 Flip फीचर फोन पेश किया है। यह फैमिली असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।
  • फैमिली असिस्ट के जरिए परिवार के सदस्य रिमोटली फोन की वॉल्यूम, नए कॉन्टैक्ट्स और डेली रिमाइंडर्स जैसी सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं।
  • इस फोन में 2.8 इंच की मेन स्क्रीन के साथ 1.77 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले, बैक पर डेडिकेटेड SOS बटन, टाइप-सी पोर्ट, एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर और 15 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम वाली 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट रिवील कर दी है।

इस साल नथिंग लॉन्च कर सकता है छह से ज्यादा फोन

नथिंग इंडिया के सह-संस्थापक और अध्यक्ष अकीस इवेंजेलिडिसने घोषणा की है कि कंपनी 2027 में 2026 की तुलना में दोगुने से ज्यादा स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। 2026 में केवल तीन डिवाइस Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) लॉन्च किए गए थे। अब 2027 में कंपनी 6 से ज्यादा हैंडसेट ला सकती है।

3000 रुपये महंगे हुए लावा के फोन

Lava ने घोषणा की है कि वह 15 नवंबर, 2026 से अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रहा है। मेमोरी की बढ़ती मांग और लागत बढ़ने के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। हालांकि, जो ग्राहक 15 नवंबर से पहले लावा के फोन खरीदेंगे या प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें पुरानी कीमत में ही फोन मिलेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook