गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी : बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल
अनंतपुर / आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया. यह वारदात सुबह 10 बजे की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं. उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई.
एक छात्रा की हालत सीरियस है. हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है. गार्ड्स ने मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में पढ़ाई चल रही थी. तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है. घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है. वारदात के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान आरोपी को मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी गई.
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने गहरी चिंता जताई
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी की तलाश जारी है. इस घटना से स्कूल में दहशत फैल गई है. राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राप्ताडू घटना पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने उस छात्र की हालत के बारे में पूछा जिसका गंभीर चोटों का इलाज चल रहा है. उन्होंने अधिकारियों से उसके इलाज के बारे में पूछा.