शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवक श्री प्रकाश चंद्र जी बागोरा का निधन: अंतिम यात्रा कल

विज्ञापन

शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवक श्री प्रकाश चंद्र जी बागोरा का निधन: अंतिम यात्रा कल

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन सेठ श्री खेमराज जी बागोरा (ग्राम. आमेट) के सुपूत्र श्री प्रकाश चंद्र जी बागोरा का आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2026  शनिवार को सुबह 10. 00 बजे निज निवास आशा पैलेस, छोटा बागड़दा इंदौर मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री ब्रह्मलीन शिवशंकर बागोरा, ब्रह्मलीन बालकृष्ण बागोरा (पालीवाल वाणी के संस्थापक) एवं सोहनलाल बागोरा के छोटे भाई, ब्रह्मलीन कमल बागोरा के बड़े भाई व जितेन्द्र बागोरा के पूज्यनीय पिताजी तथा डॉक्टर श्री गंगाराम जी पुरोहित भोपाल (ग्राम.तीरों का धायलां), समाजसेवी श्री प्रेमनारायण जी जोशी इंदौर (ग्राम. बामन टुंकड़ा) के साले जी एवं अनिल बागोरा, सुनील बागोरा, राजेश बागोरा, मुकेश बागोरा, राकेश बागोरा, सुरेश बागोरा के काकाजी और आयुष पालीवाल, यश बागोरा, प्रथम बागोरा, रौनक बागोरा, अवि बागोरा, कृष्णा बागोरा के दादाजी थे.  

  • भावपूर्ण श्रद्धांजलि... : दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति 

सूचना : पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी  समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook