Ayush paliwal
इंदौर. मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष श्री अशोक पांडे, इंदौर नगर पालिक निगम कर्मचारी संगठन अध्यक्ष श्री प्रवीण तिवारी, अनिल यादव एवं रजनीश तिवारी, अजय सोनकर, राजेश सोनकर ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया हैं. पेंशनर्स को जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलेगा.
मध्य प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. यह बढ़ी हुई दरें जनवरी से देय होंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है.
9 महीने के एरियर्स का तीन किस्तों में होगा भुगतान
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक यानी 9 महीने के एरियर्स (बकाया राशि) का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा. वहीं, अक्टूबर माह के वेतन (जो नवंबर में देय होगा) से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान शुरू हो जाएगा.
पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी इजाफा
केवल सेवारत कर्मचारी ही नहीं, बल्कि राज्य के पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (डीआर) में जुलाई 2026 से 2की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव उनके साथ खड़ी है।
प्रमुख बिंदु
- कर्मचारियों का डीए : 2की बढ़ोतरी, जनवरी से प्रभावी
- नकद भुगतान : अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर देय) से बढ़कर मिलेगा डीए
- एरियर्स व्यवस्था : जनवरी से सितंबर (9 माह) का बकाया तीन समान किस्तों में दिया जाएगा
- पेंशनर्स को राहत : जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2की वृद्धि