पंचांग अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की वक्रतुण्ड संकष्टी के दिन पड़ता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है और शाम में शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा करके इसकी पावन कथा सुनी जाती है। इस व्रत में करवा माता और शिव परिवार की पूजा का विधान है।
साथ ही रात में चंद्र देव की पूजा की जाती है। कहते हैं अगर एक बार ये व्रत शुरू कर दिया जाए तो फिर हर साल इसे विधि विधान से करना चाहिए। करवा चौथ के 4 दिन बाद अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब है और इस व्रत के जरूरी नियम क्या हैं।
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का एक प्रमुख त्योहार है जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसे करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। जानिए इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और इसके जरूरी नियम क्या हैं।
मुख्य तिथियां और समय (2026)
• तारीख: 29 अक्टूबर, गुरुवार (कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी)
• चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे
• चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे
• पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक (अवधि: 1 घंटा 17 मिनट)
• उपवास / व्रत का समय: सुबह 06:31 बजे से रात 08:17 बजे तक
• संभावित चंद्रोदय का समय: रात 08:17 बजे (स्थान के अनुसार भिन्न हो सकता है)
विशेष योग : लक्ष्मी नारायण राजयोग: इस वर्ष करवा चौथ पर शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
करवा चौथ व्रत के 5 जरूरी नियम
- सरगी का सेवन - करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के साथ होती है। ये इस व्रत का एक बेहद जरूरी नियम है। करवा चौथ की सरगी ज्यादातर सास द्वारा बहू को दी जाती है। सूर्योदय से पहले लगभग 4 से 5 बजे के बीच सरगी का सेवन किया जाता है। सरगी में मुख्य रूप से फल, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, सेवई, फेनी और नारियल पानी इत्यादि चीजें शामिल होती हैं।
- निर्जला व्रत - यह व्रत पूर्णतः निर्जला रखा जाता है। सूर्योदय के बाद से लेकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने तक पानी की एक भी बूंद ग्रहण नहीं की जाती है। लेकिन जिन महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हैं वो इस तरह का कठोर व्रत रखने से बचें या फिर इस व्रत को बिना पानी पिए न रखें।
- 16 श्रृंगार - करवा चौथ के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इस दिन लाल, गुलाबी, मैरून या पीले रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है।
- करवा माता की कथा - करवा चौथ की कथा जरूर सुननी चाहिए कहते हैं इसके बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता। साथ ही कथा सुनते समय हाथ में गेहूं या चावल के दाने और करवा रखें।
- छलनी से चंद्र दर्शन और पति के हाथों जल ग्रहण - करवा चौथ के दिन चांद निकलने पर छलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रमा के दर्शन करने चाहिए फिर उन्हें अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद उसी छलनी से अपने पति को देखें। अंत में पति के हाथों जल पीकर और मिठाई खाकर अपना उपवास खोलें।
चावल के आटे के लड्डू बनाने की आसान विधि
करवा चौथ के त्योहार पर पूजा और भोग के लिए घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। अगर आप इस बार कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो चावल के आटे के सॉफ्ट-सॉफ्ट लड्डू ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, कई बार लड्डू बनाते समय वे टूटने लगते हैं या उनका आकार सही नहीं बन पाता। ऐसे में कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप एकदम गोल, मुलायम और स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चावल के आटे के लड्डू बनाने की आसान विधि और उन्हें बिना टूटे परफेक्ट शेप देने के खास टिप्स
चावल का लड्डू बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा आधा कप, घी 2 बड़े चम्मच, एक बड़े गिलास में दूध, एक कप चीनी, इलायची का पाउडर आधा चम्मच, एक कटोरी दूध की मलाई, कटे हुए ड्राइफ्रूट्स आधा कप
चावल का लड्डू बनाने की विधि
- पहला स्टेप : चावल के आटे का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें चावल का आटा डालें और मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक आठ से दस मिनट तक भूनें। जब आटा भून जाए तब उसे एक थाली में निकाल लें।
- दूसरा स्टेप : अब, उसी कड़ाही पर एक चम्मच घी डालकर सभी बारीक कटे हुए ड्राइफ्रूट्स को रोस्ट करें और एक बाउल में निकाल लें। अब उसी कड़ाही में एक गिलास दूध, रोस्ट किया हुआ ड्राइफ्रूट्स, एक कप मलाई और एक कप चीनी डालें। जब चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब उसमें भुना हुआ चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
- तीसरा स्टेप : अब इसमें दो चम्मच घी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। घी मिलाने से आटे का यह मिश्रण सॉफ्ट होगा और लड्डू मुलायम बनेगा। अगर आप और भी सॉफ्ट लड्डू बनाना चाहते हैं तो चावल के आटे को भी घी में भून लें। अगर शाम के समय आपको पास्ता खाने का मन कर रहा है तो रोस्टेड टोमैटो सॉस पास्ता बना सकते हैं, नोट करें विधि
- चौथा स्टेप : जब आटा अच्छी तरह से मिल जाए तो गैस बंद कर दें। जब आटे का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो लोई काटकर लड्डू का शेप दें। अच्छे शेप के लिए अपने हाथों में आप घी भी लगा सकते हैं। और आपका करवा चौथ का लड्डू बनकर तैयार है।
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•