आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़

विज्ञापन

मुबारिक अजनबी...✍️

आमेट. आमेट नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणामों ने शहर की सियासत की तस्वीर साफ कर दी है। नगर के 25 वार्डों में भाजपा ने 14 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जबकि कांग्रेस को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा। परिणाम घोषित होंने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इधर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट में भाजपा बोर्ड के गठन पर एम,अजनबी न्यूज ग्रुप आमेट से एक भेंट में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में काम किया। जिसका परिणाम भाजपा के पक्ष में स्पष्ट बहुमत के रूप में सामने आया है।

विधायक राठौड़ ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने इस बार भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि आमेट की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का अवसर दिया है।

उन्होंने आमेट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं,बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने बूथ स्तर तक मेहनत की। राठौड़ ने आमेटवासियों को इस जनादेश के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा नगर पालिका के माध्यम से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। उल्लेखनीय है कि 25 वार्डों वाली आमेट नगर पालिका में भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जिससे भाजपा को बोर्ड गठन के लिए स्पष्ट बहुमत मिला है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook