पालीवाल समाज के युवा श्री सुरज जोशी इंदौर नगर भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित

विज्ञापन

इंदौर. भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री सुमित्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी, इंदौर महानगर के नगर कार्यसमिति सदस्य, नगर विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नगर स्थाई आमंत्रित सदस्यों को मनोनित करते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी.

इंदौर भाजपा की बहुप्रतीक्षित नगर कार्यसमिति में पालीवाल समाज के दबंग युवा समाजसेवी श्री सुरज जोशी इंदौर नगर भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किये जाने पर पालीवाल समाज में हर्ष की लहर छा गई. 

इंदौर भाजपा की बहुप्रतीक्षित नगर कार्यसमिति की घोषणा गुरुवार रात्रि में कर दी गई. नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने लगभग 153 सदस्यीय कार्यसमिति की सूची जारी की. इसमें 60 कार्यसमिति सदस्य, 45 विशेष आमंत्रित सदस्य और 48 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं. नई कार्यसमिति में जहां पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं. अब नई टीम के सामने आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पार्टी की रणनीति को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी. 

नगर कार्यसमिति में पालीवाल समाज के दबंग युवा समाजसेवी श्री सुरज जोशी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित होने पर पालीवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री मुकेश जोशी, भावना बागोरा, रोहित पालीवाल, नरेश पालीवाल, नरेन्द्र उपाध्याय, पंड़ित हेमंत पुरोहित, पंड़ित भानु पालीवाल, रामकिशन जोशी, महेश जोशी, कैलाश पालीवाल, राजू जोशी, ऋषभ बागोरा, नरेन्द्र बागोरा, भावेश दवे सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह की ओर उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook