बिजनोल. शारदीय नवरात्र पर आयोजित गरबा महोत्सव में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है. माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आरती की जा रही है, जिसमें गांव के सभी सदस्य मौजूद रहकर माँ की आराधना करते हुए नजर आते हैं.
बिजनोल गांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन की धूम मची हुई, मंदिरों में माँ का आराधना से भक्तों में जयकारों की होड़ मची हुई...मंदिर में जयकारों की गूँज ने पूरे गांव में धर्म की माहौल निर्मित बना हुआ हैं.
शक्ति व भक्ति के महापर्व नवरात्रि पर दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को गरबा महोत्सव के समापन पर गरबा महोत्सव में भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
गांव बिजनोल स्थित बायण माता मंदिर, खेड़ा माता मंदिर व जोगणिया माता मंदिर स्थित तीनों पंडाल पर गरबा करने वाली सभी बालिकाओं को श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के तत्वावधान में ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी भेरुलाल जी जोशी (ईरोत) की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा देवी जोशी और त्रिवेणी सुपुत्र श्री गौरीशंकर जोशी, श्री संतोष जोशी (संटू), श्री ओमप्रकाश जोशी इंदौर की ओर से गरबा करने वाली सभी बालिकाओं को दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को पुरस्कार वितरण किया जाएगा.
इस पुरस्कार वितरण हेतु श्री गौरीशंकर जी जोशी विशेष रूप से इंदौर से बिजनोल गांव पहुंच रहे है, और वह स्वयं अपने पवित हाथों से इन तीनों पंडाल में जोशी परिवार की ओर से पुरस्कार वितरण करेंगे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री नानालाल जोशी (भोपाजी), श्री अमित पालीवाल (पप्पू) एवं श्री विजय जोशी (पार्षद) ने दी.
- हमेशा से ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी (ईरोत) की स्मृति में धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा देवी जोशी और त्रिवेणी सुपुत्र निरंतर धार्मिक आयोजन समारोह, समाज को एकजुट करने, सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का एक मुख्य माध्यम से कार्यक्रम में अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर आयोजन आयोजित करते हुए सनातन का संदेश भी देती है, ऐसे आयोजनों में मुख्य रूप से पूजा-अर्चना, भजन संध्या, धार्मिक सेवा जैसे कार्य शामिल होते हैं.
- बिजनोल गांव में निरंतर महोत्सव व पंडाल स्थापना नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गणेशोत्सव आदि के समय-समय पर भव्य प्रतिमाओं की स्थापना, कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से खासा चर्चा में रहता हैं.
अनिल बागोरा -पुलकित पुरोहित-पालीवाल वाणी न्यूज