कोटा में भीषण हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत : कई लोगों की हालत गंभीर

विज्ञापन

कोटा. राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक टेंपो ट्रैवलर एक्सप्रेसवे से पलटकर नीचे नाले में गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है.

हालांकि हादसे में घायल लोगों के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही. स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं. बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

बताया जा रहा है कि यह टेंपो ट्रैवलर रात में मध्य प्रदेश के भोपाल के आसपास से चला था और राजस्थान में खाटू श्याम की तरफ आ रहा था. लेकिन इसी दौरान कोटा में सीमलिया क्षेत्र के नजदीक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया. हादसे के दौरान ट्रैवलर में 25 के करीब लोग सवार थे. जिनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के निवासी बताये जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं. साथ ही हादसे को लेकर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook