स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित गरबे : शक्ति और भक्ति में कलमकारों का उमड़ा सैलाब

विज्ञापन

गरबा प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत, अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

इंदौर. नवरात्रि के पावन अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब,मध्य प्रदेश द्वारा एक दिवसीय गरबा-रास निशा का आयोजन अभिनव कला समाज, गांधी हॉल, इंदौर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति और गरबा-रास की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमती स्वाति युवराज काशिद, पं. सुनील मसूरकर,समाजसेवी बनवारीलाल सोनी, अधिवक्ता संजय चौहान,कमलकांत जैन, पंकज क्षीरसागर, शीतल राय और सिंगर अन्नू शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई.

कार्यक्रम का शुभारंभ आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात गरबा-रास का रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और रास की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकजुटता का वातावरण बना रहा।

गरबा प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

गरबा-रास में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्राची जैन, अर्चना सिसोदिया, अंजना यादव, प्रीति जैन, जया शेट्टी, प्रीति विश्वकर्मा, सुदिति राजपूत, आंचल रोकड़े, प्रियंका तिवारी, रश्मि रामचंदानी, प्रीति भारद्वाज, मधु वेद, मानवी राठौर, अंजली यादव, सुमित जैन, ऋषि यादव, पुष्कर सोनी, अजय भट्ट, जितेंद्र सिंह भाटिया, प्रकाश सुराणा, शैलेंद्र श्रीमाल, श्रीराम चौहान, नरेश गुप्ता एवं दीपक पाठक शामिल रहे।

प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पुरस्कार वितरण के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा दिया गया।

Sunil Paliwal-Anil Bagora

पत्रकारों एवं उनके परिवारों की सहभागिता बनी आकर्षण

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों एवं उनके परिवारों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से एक मंच पर लाना और भारतीय परंपराओं को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन ने पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को आपसी मेल-मिलाप, संवाद और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रसादी के रूप में खिचड़ी एवं दूध का फलाहार एवं भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, अजय भट्ट, सोनाली यादव, विजय गुंजाल एवं प्रवीण धनोतिया ने किया। आभार सुनील जैन ने व्यक्त किया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook