इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मनारायण पिता नवलराम जी जोशी (ग्राम. रूड़की भागल) का आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को आकस्मिक निधन की खबर से पालीवाल समाज, नागदा मेनारिया समाज में शोक की लहर छा गई.
जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को सुबह 11.00 बजे निज निवास 3, भगवानदीन नगर, से प्रस्थान होकर रीजनल पार्क पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री भेरूलाल जोशी के छोटे भ्राता, बद्रीलाल जोशी, सत्यनारायण जोशी, परसराम जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी के बड़े भ्राताश्री एवं नारायण जोशी के काकाजी, ललित जोशी के बड़े पिताजी तथा नरेश जोशी, दुर्गेश जोशी के पूज्यनीय पिताजी और सिद्धार्थ जोशी, ईशित जोशी, यथार्थ जोशी के दादाजी थे.
विन्रम श्रद्वाजंलि :
● पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि महोत्सव में अचानक श्री धर्मनारायण जोशी के निधन की खबर ने पालीवाल समाज में यकायक सुन्नापन ला दिया, हर आयोजन में अपनी मधुर मुस्कान से चार चांद लगा देते थे...अब हर कार्यक्रम में आपकी कमी हमेशा खलती रहेगी, पालीवाल समाज की ओर से विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित करता हुँ... प्रभु से प्रार्थना करता हुँ कि आपको श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें.
● पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर सचिव श्री ललित पुरोहित ने आपके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि समाज ने एक अनमोल रत्न खो दिया.
● श्री राजेश नागदा ने कहा कि श्री धर्मनारायण जोशी के निधन के खबर सुनकर में सन्न रह गया, वे जिंदादिल इंसान थे, हमेशा समाजहित में काम करने का जुनुन सवार था... आपकी कमी हमेशा महशुस की जाएगी...
● पूर्व समाज अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी ने कहा कि श्री जोशी के निधन के समाचार से मुझे यकिन नहीं हो रहा है, प्रभ आपको श्रीजी चरणों में जगह प्रदान करें.
● पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास ने पालीवाल समाज की ओर विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, रिक्त स्थान की पूर्ति की जाना संभव नहीं हैं, श्री धर्मनारायणजी जोशी समाज में अपनी मिलनसारिता, आत्मीय व्यवहार एवं समाजसेवा के लिए विशेष पहचान रखते थे, जो हमेशा जिंदा रहेंगी.
पालीवाल वाणी के संपादक श्री सुनील पालीवाल, प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा ने आत्मीय श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपका व्यवहार ही समाज की पहचान थी...समाज के प्रति उनका समर्पण और सभी के साथ स्नेहपूर्ण संबंध सदैव स्मरणीय रहेंगे. पालीवाल वाणी मीडिया समूह की ओर कोटि...कोटि श्रद्वाजंलि....
भावपूर्ण श्रद्धांजलि...
मेनारिया-नागदा पालीवाल वाणी
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406