मथुरा. (निज संवाददाता): गोवर्धन धर्मशाला प्रकरण को लेकर रविवार को श्री राधा सिटी में पालीवाल ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल की अध्यक्षता व उत्तर प्रदेश पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्थान के अध्यक्ष विप्लव पालीवाल के संचालन में हुई. इस बैठक में धर्मशाला से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से मंथन कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई.
बैठक के उपरांत समाज के पदाधिकारियों ने गोवर्धन पहुंचकर धर्मशाला का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वहां के दुकानदारों व सेवायत से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ, उत्तर प्रदेश पालीवाल ब्राह्मण समाज व पालीवाल ब्राह्मण समाज बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि गोवर्धन धर्मशाला समाज की धरोहर है और सदैव समाज की ही रहेगी. इसके हितों की रक्षा के लिए समाज के सहयोग से हर उचित कार्रवाई की जाएगी.
बैठक में कानपुर से डॉ. हरिश्चंद्र पालीवाल, बृज समाज अध्यक्ष राजेश पालीवाल, आगरा अध्यक्ष भुवनेश पालीवाल, सचिव राजीव पालीवाल, नरेंद्र पालीवाल, के. डी. पालीवाल, शिव दत्त पालीवाल, दीपक पालीवाल, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष राजीव पालीवाल 'कुक्कू', सौम्य पालीवाल, बृज समाज सचिव प्रमोद पालीवाल, ज्ञानेंद्र पालीवाल (कोसी), मथुरा-वृंदावन अध्यक्ष अजीत पालीवाल, सचिव गोपाल पालीवाल, प्रदेश महामंत्री गोपाल पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, राजेंद्र पालीवाल, नवीन पालीवाल, राजीव पालीवाल, सुमन कांत पालीवाल (वृंदावन) व अरुण पालीवाल (गुड़गांव) उपस्थित रहे। वहीं डॉ. उमेश पालीवाल (कानपुर) व सुधीर पालीवाल (जयपुर) समेत अन्य समाज बंधु वर्चुअल माध्यम से जुड़े.