नाथद्वारा. पालीवाल ब्राह्मण समाज नाथद्वारा/केसुली के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि वरिष्ठ श्री देवकृष्ण जी ब्रह्मलीन श्री चैनराम जी पालीवाल केसुली (नाथद्वारा) का कल दिनांक 18 नवंबर 2026 बुधवार को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 19 नवंबर 2026 गुरूवार को सुबह 9.30 बजे निज निवास वल्लभपुरा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मोक्षधाम जाएगी.
आप सर्वश्री भरत पालीवाल, दिनेश पालीवाल के बड़े भाई साहब एवं भेरुलाल पालीवाल, दुर्गेश पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी तथा उमेश पालीवाल, जगदीश पालीवाल, मनीष पालीवाल, दीपक पालीवाल के बड़े पापाजी और कपिल पालीवाल, जयेश पालीवाल (सोनु) के दादाजी थे. उक्त जानकारी श्री देवकिशन पालीवाल एवं श्री नानालाल जोशी नाथद्वारा ने पालीवाल वाणी को दी.
भावपूर्ण श्रद्धांजलि : दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की गहरी संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति...
सूचना: पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें. सभी समाचारों का प्रकाशन ऑनलाइन निःशुल्क किया जाता है.