उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग पर जारी बातचीत के बीच राहुल गांधी ने यूएस से यूपी में अलायंस को लेकर बड़ा बयान दिया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. यूएस की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव काफी रोचक है, हमारा वहां गठबंधन है और यह काफी अच्छी स्थिति में है.
राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत और राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं और 23, 24 और 25 नवंबर 2026 को दिल्ली में सीट शेयरिंग पर चर्चा करने का प्रस्ताव है.
संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों में प्राइमरी स्कूलों के बंद होने और दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदाय की शिक्षा के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'शिक्षा के क्षेत्र में दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों पर व्यापक हमला हो रहा है. भाजपा का मानना है कि इन समुदायों को शिक्षा का कोई अधिकार नहीं है. सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, विचारधारा से जुड़े कुलपति नियुक्त किए जा रहे हैं और छात्रवृत्तियां कम की जा रही हैं.
'वोट चोरी' के मुद्दे पर क्या बोले राहुल?
उन्होंने 'वोट चोरी' के मुद्दे का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'सबसे बड़ा सवाल 'वोट चोरी' (चुनाव में धांधली) का है. अब चुनावों में हेराफेरी करना मुश्किल होता जाएगा. विद्रोह सिर्फ छात्रों के बीच ही नहीं है, बल्कि सरकारी अधिकारियों और प्रशासन की सख्त व्यवस्था के भीतर भी हो रहा है. इसलिए मुझे काफी उम्मीद है.'
????There is a full-scale assault on Dalit, Adivasi and minority communities in education. The BJP believes these communities have no right to education. ➡️Public schools are closing, ideologically aligned vice-chancellors are being appointed, and scholarships are being cut. ???? In Uttar Pradesh, our alliance is in a pretty good position. ➡️ The big question is Vote Chori. It will get harder to rig elections. There is a revolt not just among students, but also within the bureaucracy and the coercive elements of the state. So I am quite positive. : Shri @RahulGandhi at the School of International and Public Affairs ???? Columbia University, New York
— Congress (@INCIndia) November 18, 2026
'देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है'
राहुल ने कहा, 'वह भारत को लेकर आशावादी हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि भारत अपना कीमती समय बर्बाद कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगले पांच से 10 साल तक यही स्थिति बनी रही तो देश गंभीर मुश्किलों में पड़ सकता है.
गांधी ने कहा, 'पूरे सम्मान के साथ कहूं तो अमेरिका, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे देश हमसे कहीं ज्यादा मुश्किल स्थिति में हैं. हमारी लागत कम है. हमारी संख्या बहुत ज्यादा है और भारत के लोग गंभीर मुश्किलों का सामना कर सकते हैं. इसी तरह की क्षमता किसी चीज के निर्माण के लिए जरूरी होती है, इसलिए मैं भारत को लेकर बेहद आशावादी हूं.' साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें चिंता है कि देश समय बर्बाद कर रहा है और अगर अगले पांच या दस वर्ष तक ऐसा ही चलता रहा तो भारत गंभीर मुश्किल में पड़ सकता है.