सादगीपूर्ण परंपरा की मिसाल : ब्रह्मलीन पं. सदाशिव जोशी की स्मृति में पालीवाल समाज भवन इंदौर की लिफ्ट हेतु ₹2.50 लाख का सहयोग

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भामाशाह ब्रह्मलीन पंडित श्री सदाशिव जी पिता स्व. नंदराम जी जोशी, मूल निवासी ग्राम खमनोर, वर्तमान निवास खजराना, इंदौर) की स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है. परिवार ने पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर को माँ अन्नपूर्णा मंदिर, इमली बाजार स्थित पालीवाल समाज भवन में लगाई जाने वाली लिफ्ट हेतु ₹2,50,101 (दो लाख पचास हजार एक सौ एक रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की है.

दादाजी की इस इच्छा के पीछे मूल भावना पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं की अवहेलना करना नहीं, बल्कि वर्तमान समय और परिस्थितियों के अनुरूप उन्हें सीमित एवं सादगीपूर्ण रूप में निभाने की थी. उनका विचार था कि परंपराओं के निर्वहन के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम किया जाए तथा उससे बचने वाली राशि को समाज और धर्म के रचनात्मक कार्यों में लगाया जाए.

इसी प्रेरणादायी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्रद्वय सर्वश्री गोपाल जी जोशी (लाला) एवं दिनेश जी पालीवाल सहित समस्त परिवारजनों ने यह सहयोग राशि समाज को समर्पित की है. यह योगदान समाज भवन में लिफ्ट जैसी अत्यंत आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलेगी.

इस अवसर पर पालीवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के निज निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं. साथ ही, परिवारजनों द्वारा दिए गए इस उदार सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया. समाज के प्रति किया गया यह योगदान निश्चित ही अन्य परिवारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा. समस्त पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर की ओर से जोशी परिवार के इस प्रेरणादायी कदम का हार्दिक स्वागत एवं आभार.

चित्र : इस अवसर पर उपस्थित समाज के प्रतिनिधिमंडल एवं परिवारजन

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook