उदयपुर.
उदयपुर से चलने वाली रेल हरिद्वार ऋषिकेश तक सप्ताह में तीन दिन चलती है, उदयपुर के आस-पास क्षेत्रों से यात्री भार अधिक होता हैं, जिससे हरिद्वार जाने के लिए दो महीने की वेटिंग आती हैं, जिसे लेकर श्रीनाथ पालीवाल ब्राह्मण समाज कालका माता रोड ने अवधेश कुमार क्षेत्रीय अधिकारी उदयपुर सिटी को ज्ञापन दिया.
इसी तरह उदयपुर से इंदौर रेलगाड़ी में आरक्षित टिकट नहीं मिलता है, जबकि हिम्मतनगर से बुकिंग कराने पर आरक्षित टिकट मिल जाता है. जिसके लिए उदयपुर से आरक्षण कोटा बढ़ाने की मॉग की. क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र ही इन दोनों मांगो के निदान करने का आश्वासन दिया.
इस प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री समाज अध्यक्ष हरीश बागोरा, मांगीलाल जोशी, राकेश पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल, धीरज पालीवाल, मांगीलाल पालीवाल, रमेश पालीवल, राजेश पालीवाल, कैलाश लक्षकार आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी युवा समाजसेवी श्री विनोद सेवाराम जोशी इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी.