श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल

विज्ञापन

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति (रजि.) इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास, सचिव श्री विजयशंकर जी जोशी एवं उत्सवमंत्री श्री जमनालाल जी व्यास ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति (रजि.) इंदौर द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव यह पावन प्रसंग समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है.

श्री चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन पालीवाल समाज की अद्भुत सेवाओं और प्रभु की असीम महिमा का एक सुंदर संगम हैं. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति (रजि.) इंदौर के द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव (प्रसादी) दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार को समय 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, 42, जूना तुकोगंज (महाराणा प्रताप मार्ग)  इंदौर पर आयोजित किया जा रहा हैं.

इंदौर के जूना तुकोगंज स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और दिव्य रूप में किया जा रहा है. आगामी 15 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले इस पावन प्रसंग में प्रभु का मनोहारी शृंगार, आकर्षक विद्युत सज्जा और पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षण होंगे.

  • एकता और उत्साह का माहौल : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, उपाध्यक्ष श्री मदनलाल बागोरा, मंत्री श्री विजयशंकर जोशी, सह मंत्री श्री रेवाशंकर पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री ओम दवे, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, भवन मंत्री श्री मुकेश उपाध्याय, भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित, उत्सव मंत्री श्री जमनालाल व्यास एवं प्रबंध कार्यकारिणी सहित वरिष्ठ समाजसेवी भामाशाह श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, श्री उदयलाल व्यास, श्री मोहनलाल बागोरा (पूर्व शासकीय अधिवक्ता), श्री रमेश जोशी (दादा), पूर्व कोषाध्यक्ष श्री शिवलाल पालीवाल भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

 "घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता"-निमंत्रण अभियान की मुख्य बातें

श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर, मध्य प्रदेश में दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार को आयोजित होने वाले भव्य अन्नकूट महोत्सव की सूचना और आमंत्रण को लेकर पालीवाल समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देने का महाअभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इस महोत्सव में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और भव्यता प्रदान करने के लिए समाज की टीमें अत्यंत सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. आमंत्रित सदस्यों को घर-घर पहुंचकर अन्नकुट महोत्सव में कार्ड वितरण किए जा रहे है, व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाजबंधुओं को अपनी सेवाएं प्रदान करने की भी अपील कर रहे हैं.  

● कार्ड सिस्टम लागू : इस वर्ष 2026 महोत्सव में सुचारू प्रबंधन के लिए आमंत्रित लोगों के लिए निमंत्रण कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है. यही कारण है कि समाज बंधु व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक परिवार के पास पहुंचकर उन्हें सादर आमंत्रित कर रहे हैं.

● एकता और उत्साह का माहौल : श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति के कार्यकर्ताओं की टोलियां पूरे उत्साह के साथ इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में समाजजनों के निवास पर पहुंच रही हैं. इस व्यक्तिगत संपर्क से संपूर्ण समाज में दीपावली के बाद इस दूसरे बड़े अन्नकुट महोत्सव को लेकर भारी उत्सुकता बनी हुई है.

● आस्था का केंद्र : इंदौर का यह परिसर भक्तों के लिए गहरी श्रद्धा का केंद्र है, जहां अन्नकूट जैसे सामूहिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, समरसता और भक्ति का प्रवाह बढ़ता है.

!! महोत्सव के मुख्य आकर्षण !! 

● छप्पन भोग दर्शन : प्रभु श्री चारभुजानाथ जी को नए अन्न के भोग के साथ ही छप्पन प्रकार के महाप्रसादों की भव्य झांकी सजाई जाएगी.

● आकर्षक विद्युत और पुष्प सज्जा : श्री चारभुजानाथ जी मंदिर परिसर को आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक साज-सज्जा और मनोहारी फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं.

● भजन संध्या व पुष्पवर्षा : प्रभु की आराधना के दौरान भक्तों पर और ठाकुर जी पर पुष्पवर्षा होगी तथा मधुर भजनों से भक्ति का माहौल बनेगा.

!! पालीवाल समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचे !! 

श्री चारभुजानाथ मंदिर में 15 नवंबर 2026 रविवार को आयोजित होने वाले भव्य अन्नकूट महोत्सव की सूचना और आमंत्रण को लेकर पालीवाल समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देने का महाअभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इस महोत्सव में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और भव्यता प्रदान करने के लिए समाज की टीमें अत्यंत सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं. आमंत्रित सदस्यों को घर-घर पहुंचकर अन्नकुट महोत्सव में कार्ड वितरण किए जा रहे है, व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाजबंधुओं को कार्ड साथ में लेकर आने कहा जा रहा है, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. 

!! महोत्सव की मुख्य जानकारियां !!

● दिनांक : 15 नवंबर 2026, दिन रविवार

● समय : शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

● स्थान : श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, 42, जूना तुकोगंज (महाराणा प्रताप मार्ग), इंदौर

● विशेष आकर्षण : भव्य विद्युत सज्जा, प्रभु पर पुष्पवर्षा, मनोहारी शृंगार और महाप्रसादी (अन्नकूट)

श्री चारभुजा जी की महिमा

● श्री चारभुजानाथ (भगवान विष्णु/कृष्ण) साक्षात जगत के पालनहार हैं, उनकी महिमा के कुछ प्रमुख पहलू इस प्रकार हैं.

● शरण्य रक्षक : चार भुजाओं में शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण करने वाले प्रभु अपने भक्तों को चारों पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) प्रदान करते हैं.

● संकटहर्ता : मान्यता है कि श्री चारभुजा जी के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता. उनके दर्शन मात्र से ही जीवन के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं.

● अन्नकूट का महत्व : इस दिन भगवान को छप्पन भोग और नए अन्न का भोग लगाकर प्रकृति और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. इस महाप्रसादी को ग्रहण करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता हैं. इसी उदे्श्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पालीवाल समाज इंदौर श्री चारभुजानाथ जी का भव्य अन्नकुट महोत्सव आयोजित करने जा रहा हैं. 

 !! श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज की अद्भूत सेवाएं !!

● पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर का इतिहास हमेशा से ही धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के संरक्षण का रहा है, इंदौर की 44 श्रेणी समिति से जूडे सभी समासजेवियों की सेवाएं वास्तव में अनुकरणीय हैं.

● सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण : आधुनिक दौर में भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़े रखने में समाज अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं.

● सेवाभावी और संगठित प्रयास : अन्नकूट जैसे विशाल महोत्सव का निःस्वार्थ भाव से आयोजन करना, जहां हजारों लोग एक साथ आकर महाप्रसादी ग्रहण करते हैं, पालीवाल समाज की अद्भुत प्रबंधन क्षमता और सेवा भावना को दर्शाता हैं. समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, वे हमेशा सामाजिक दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक, कर्तव्यनिष्ठा से निभाते आ रहे हैं.

● समरसता और भाईचारा : धार्मिक आयोजन प्रबंध कार्यकारिणी के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाता हैं. यह समाज केवल धार्मिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर सामाजिक, शैक्षणिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से पूरे पालीवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने का भी काम करता हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook