किसान संगठन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा किसानों पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मऊगंज जिले के रकरी गांव में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि किसान साल में सिर्फ 3 महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलते हैं और राजश्री, शराब व अन्य गतिविधियों में समय बिताते हैं।
सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान सामने आने के बाद किसानों और राजनीतिक हलकों में नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे किसानों का अपमान बताते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, एक किसान संगठन ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है।