बड़ी सादड़ी. मेनारिया ब्राह्मण समाज के समाजसेवी श्री हीरालाल मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धामों श्री चारभुजानाथ जी ब्रह्मपुरी बड़ी सादड़ी की सेवा में 540000 रुपए की कीमत से बनाया हुआ, एक चांदी के मुकुट के ऊपर तीन तोला सोना चढ़ाकर, यह मुकुट आज अन्नकूट महोत्सव के पवन पर्व पर श्री भगवतीलाल जी भोई उनके सुपुत्र श्री नाथुलाल जी भोई की ओर से श्री चारभुजा नाथ जी को अपनी ओर से धारण करवाया जा रहा हैं, आज शाम को छप्पन भोग आरती के समय राज राणा श्री घनश्याम सिंह जी झाला की उपस्थिति में धारण करवाया जाएगा. श्री नाथू लाल जी भोई एवं भोई परिवार पर श्री चारभुजा नाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे.
चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी में स्थित श्री चारभुजानाथ जी मंदिर में आज प्रभु को चांदी का भव्य मुकुट धारण कराया जाना संपूर्ण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत हर्ष, भक्ति और गौरव का क्षण है. बड़ी सादड़ी के पवित्र धाम में आज अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग का महा आरती शाम 7.00 बजे से एवं शाम 7.30 बजे सम्मान समारोह एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. आयोजन में ग्रामीणजनों की भारी भीड़ उमड़ की संभावना हैं. धार्मिक भक्ति की निरंतरता में आज प्रभु का यह विशेष राजसी श्रृंगार होने जा रहा हैं.
बता दें : भगवान चारभुजानाथ जी को विभिन्न अवसरों पर भक्तों द्वारा चांदी और सोने के मुकुट, छत्र तथा रत्नजड़ित पोशाकें अर्पित करने की एक समृद्ध परंपरा रही हैं. आज ये परंपरा श्री भगवतीलाल जी भोई उनके सुपुत्र श्री नाथुलाल जी भोई एवं भोई परिवार निभा रहा हैं.