सालेरा खुर्द. पालीवाल ब्राह्मण समाज सालेरा खुर्द के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रतन लाल जी पालीवाल का आज दिनांक 5 नवंबर 2026 गुरूवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 5 नवंबर 2026 गुरूवार को दोपहर 12.00 बजे निज निवास सालेरा खुर्द से प्रस्थान होकर मोक्षधाम पहुंची, दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री रामेश्वर पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी एवं यश पालीवाल, प्रतीक पालीवाल, नक्षत्र पालीवाल के दादाजी थे.
- भावपूर्ण श्रद्धांजलि... : दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.