अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा

कन्नौद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कन्नौद द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कन्नौद में विद्यार्थियों को हो रही, विभिन्न समस्याओं एवं महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य धर्मेन्द्र उइके को ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गयी. 

ज्ञापन में उल्लेख किया महाविद्यालय की नियमित समय-सारणी होना चाहिये, शौचालयों की साफ-सफाई एवं पेयजल की सुविधा, परिसर में कैमरों की व्यवस्था, कॉलेज ग्राउंड की सफाई होनी चाहिए तथा लंबे समय से भवन की पुताई नहीं की गयी, रंग रोगन किया जाये. साथ ही, मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग भी की गई.

परिषद ने इलेक्ट्रीशियन, विभिन्न ट्रेडों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा प्रत्येक विषय के अनुसार आवश्यक उपकरण एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से ट्रेड में नए कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण में परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपने कौशल का विकास कर सकें.

कार्यकर्ताओं के अनुसार, संस्थान का एक सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर शराब के नशे में रहता है, इस घटना की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त प्रशिक्षण सामग्री, स्वच्छ वातावरण एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलना आवश्यक है. परिषद के. जयंत सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी विषयों पर 15 दिनों की भीतर कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन होगा, इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी.

व्यवस्थाओं में सुधार की मांग... 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook