मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज कोई मूल्यवान वस्तु मिलेगी, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अपने बच्चे की शिक्षा पर कुछ पैसे खर्च करने होंगे, तभी वह भविष्य में कहीं पहुंच पाएंगे।अपने ससुराल पक्ष के लोगों की मदद मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक आज अगर कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो दिन उत्तम रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि और विवेक से काम लेने का होगा, तभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाओं को क्रियान्वित करने की सोच रहे हैं तो किसी के बहकावे में न आएं। अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर ही उन्हें आगे बढ़ाएं, तभी वे आपको पूरा लाभ दे पाएंगे। परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसके बारे में सोच विचार कर सकते हैं।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी रहेगी, जिससे आप परेशान रहेंगे। परिवार में अगर कोई वाद-विवाद हो रहा है तो हो सकता है आपको कोई ऐसी बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन परेशान हो जाएगा लेकिन आपको उस पर ध्यान नहीं देना है क्योंकि शाम तक परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य इसका समाधान निकाल देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है लेकिन वे असफल रहेगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके पास कुछ काम होंगे, जिन्हें आप पूरा करने की कोशिश करेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी जरूर होंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा चोट लग सकती है। अगर आप पैसा कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में हो रहे मुनाफे से संतुष्ट रहेंगे और नया बिजनस भी शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है इसलिए वाणी की मधुरता बनाए रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से थोड़ा सावधान रहना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और अपने पैसे को भविष्य के लिए ऐसी जगह बचाना होगा, जहां से वह आपको पूरा लाभ दे सके। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपका दर्द बढ़ सकता है, जिससे आपका मन भी परेशान रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज उनकी मेहनत के मुताबिक काम मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से प्रतिष्ठा मिलती नजर आ रही है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उन्हें कोई समस्या हो तो कृपया डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ पैसा खर्च करेंगे, लेकिन ऐसा आपको अपनी आमदनी देखकर ही करना होगा। सायंकाल के समय दोस्तों से जरूरी जानकारी मिलेगी।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज किसी काम के पूरा ना होने पर थोड़े निराश हो सकते हैं। किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेन-देन न करें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। किसी मित्र से आर्थिक मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। बाहर के खान पान से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और खान पान के मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। आज आपका कोई रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करके इससे बचने में सफल रहेंगे। आज आप सांसारिक सुख सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करेंगे। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और किसी सदस्य के विवाह की बात आज फाइनल हो सकती है। शाम का समय परिवार वालों के साथ बातचीत में बिताएंगे।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। आपके अंदर निर्भयता की भावना रहेगी और इसके परिणाम भी बेहद शुभ रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसकी जरूरत आपको अपने सहकर्मियों के साथ-साथ पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। आज आपको लोगों की मदद करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे इसे आपका स्वार्थ न समझें।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा और किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं। बच्चों के करियर में उन्नति होगी, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। अगर आज कोई नया निवेश करना है तो बहुत सोच-समझकर करें। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ जरूरी चर्चा करेंगे।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज धन के मामले में उत्तम रहेगा, लेकिन यदि वह किसी को उधार देंगे, तो उस धन के वापस आने की संभावना कम है. आप कार्य क्षेत्र में कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिसे आप भविष्य में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे. यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा. कुछ कामों की आज आप सूची बनाएं.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"माँ लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश और माँ सरस्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे...''!
-
"इस पवित्र पर्व पर अपने परिवार के साथ मिलकर दीप जलाएं, पूजा करें, और समृद्धि का स्वागत करें। शुभ दीवाली!...!! -
" जिस तरह दीयों का प्रकाश अंधकार को दूर करता है, उसी तरह आपके जीवन से सभी संकट और नकारात्मकता दूर हों। "..! -
"भगवान धन्वंतरी आपको और आपके परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार खुशियाँ प्रदान करें...! -
" दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन से अंधकार दूर करे और खुशियों, सुख-शांति व समृद्धि की नई रोशनी लेकर आए...!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!