नई दिल्ली. Gold Silver Price Today: दीवाली के दूसरे दिन यानी मंगलवार 10 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। शाम 5 बजे MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना-चांदी क्रैश हो गया। सोना 1300 रुपए और चांदी 1800 रुपए सस्ती हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.88% टूट गया और कीमत 1,41,858 रुपए (gold price today) हो गई। वहीं चांदी 0.90% गिर गई और कीम 1,85,448 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई।
कितना सस्ता हुआ सोना चांदी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर रात साढ़े 7 बजे तक सोना 2266 रुपए सस्ता हो गया। कीमत 1,40,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ दिन के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक यह 1,41,361 रुपए र ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,43,166 रुपए (gold rate today) पर क्लोज हुआ था।
चांदी में 1.75% तक की गिरावट दर्ज हुई और 3339 रुपए सस्ती हो गई। खबर लिखे जाने तक चांदी दिन के लो लेवल 1,83,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चली गई। इस दौरान यह 1,84,257 रुपए पर कारोबार करती दिखी। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,87,127 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर क्लोज हुई थी।
सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?
निवेश मंच मुद्रेक्स के प्रमुख क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त करने की दिशा में प्रगति की उम्मीदों के बीच मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 2.72 डॉलर यानी तीन प्रतिशत गिरकर 89.85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई संबंधी कुछ चिंताएं कम हुई हैं, हालांकि डॉलर और वैश्विक सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर निकट अवधि में सोने की कीमतों पर बना हुआ है।
विश्लेषकों के अनुसार, निवेशक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई पर इसके संभावित प्रभाव पर नजर रख रहे हैं। अमेरिका के अहम मुद्रास्फीति आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी आगे की नीति के बारे में संकेत मिल सकते हैं।