बंध बारैठा बांध में सवारियों से भरी बस पलटी : मां की गोद में बैठी 9 महीने की बच्ची की मौत

विज्ञापन

घायलों को बयाना-भरतपुर के अस्पतालों में कराया भर्ती

भरतपुर / बयाना.

धौलपुर जिले के बसेड़ी से भरतपुर जिले के बयाना जा रही एक निजी बस भरतपुर जिले की गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र स्थित बंध बारैठा बांध में पलट गई। हादसे में मां की गोद में बैठी 9 महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम 6:30 बजे हुआ।

गढ़ी बाजना एसएचओ श्यामलाल मीणा ने बताया- शाम करीब 6:30 बजे बयाना गढ़ी बाजना निवासी वीरेंद्र बुढ़वार ने फोन पर हादसे की सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। 7 घायलों को बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुछ गंभीर घायलों को सीधे भरतपुर भेज गया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकाला गया।

7 घायलों को बयाना अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने बताया-हादसे में घायल 7 लोगों को बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान जैसोरा निवासी रीना, धौलपुर जिले के कुदन्ना शाहपुर निवासी सुशीला, उनके पति रामबरन और बेटा धर्मेंद्र, बसेड़ी के खाखोर निवासी गुड्डी और सिंघरावली निवासी कमलेश शामिल हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook