मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज माता पिता की सलाह से आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए अनुकूल रहेगा। आपको सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। लेकिन आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढेगा। शाम के समय परिवार के साथ आप मनोरंजक और सुखद पल बिताएंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपको कामकाज में बेहद सतर्क रहना होग। आर्थिक फैसले और बड़े निर्णय सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएंगे और उन्हें बाहर घुमाने भी ले जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु और विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद करने से आपको बचना होगा।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास उलझन के बाद सफल होगा। किसी काम को लेकर आप दुविधा में भी रह सकते हैं कि लेकिन मन से नकारात्मक विचारों को हटाकर अपना प्रयास जारी रखें, भाग्य प्रबल है सफलता से मन आनंदित होगा। आपको व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिेए अवसर का ध्यान रखें।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज अपने काम पर आप फोकस बनाए रखें। दूसरों को सलाह देने और समझाने में अपना नष्ट न करें नहीं तो परेशानी होगी। सितारे कहते हैं कि आज आपको किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा या इसकी रूप रेखा बनेगी। शाम के समय दूसरों की मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ आपका समय मनोरंजक बीतेगा और बच्चों से आपको खुशी मिलेगी। धर्म कर्म संबंधी कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। रुचिकर खानपान का भी आयोजन हो सकता है।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना चाहिए। आपका मन भावुक और विचलित हो सकता है। अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। लव लाइफ में आपको संयम और समझदारी से चलना होगा नहीं तो आपस में मनमुटाव और कहासुनी हो सकती है।आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपको कोई परेशानी आती है तो आपके परिवार वाले आपका पूरा साथ देंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। काम का दबाव रहने से कई बार आप क्रोधित भी होंगे जो आपकी छवि को खराब कर सकता है इसलिेए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। शाम के समय घूमते या किसी से बात करते समय अचानक कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। दफ्तर में भी आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपको सहकर्मियों के साथ की जरूरत होगी। सहकर्मियों और साझेदारों से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। किसी पुराने परिचय से आपको करियर में फायदा मिलने का भी योग है।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारों का पूरा साथ सहयोग मिल रहा है। आपको कलात्मक अभिरुचि प्रदान करेंगे। आप परंपरा और पैटर्न से हटकर आज कुछ नया काम कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। आपको व्यापार में बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। आपको कोई उत्साहवर्धक आनंददायक खबर भी मिल सकती है।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपको दिन के पहले भाग में लाभ और खुशी मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर के बाद कार्य व्यवसाय में आपको परेशानी और मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, सेहत और शत्रु के प्रति सतर्कता बनाए रखें। आप अपनी किसी प्रिय वस्तु के खोने से दुखी हो सकते हैं, कीमती सामान संभालकर रखें।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको शिक्षा और करियर में उन्नति और लाभ दिलाएंगे। आज आपके ऑफिस और कार्यक्षेत्र में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको फायदा होगा। आज शाम का समय आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। लव लाइफ में आज जोश उत्साह बना रहेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। घर में उत्सव आनंद का माहौल रहेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन या भवन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। माता की सेहत नरम चल रही है उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और आपके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी। अगर आप अपने कार्य का विस्तार करना चाहते हैं या नया बिजनस शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। सुख साधनों और मनोरंजन पर आप धन खर्च करेंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज जोखिम वाले कार्यों में सतर्कता बरतें। जोश में होश खोना नुकसानदायक हो सकता है। भाई बहनों से व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। वाद विवाद वाले विषयों से दूर रहें और वाणी में मधुरता बनाए रखें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको समझदारी से काम लेना होगा, काम अटकने की आशंका है। खर्च के मामले में आपको संभलकर चलना होगा।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में गंभीरता पूर्वक चलना होगा। किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए किसी से उलझने से आपको बचना होगा। कोर्ट कचहरी और प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। पूर्व में लिए गए फैसले पर आपको आज हर्ष होगा। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा। प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं तो परिवार से इस विषय में बात कर सकते हैं, मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"माँ लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश और माँ सरस्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे...''!
-
"इस पवित्र पर्व पर अपने परिवार के साथ मिलकर दीप जलाएं, पूजा करें, और समृद्धि का स्वागत करें। शुभ दीवाली!...!! -
" जिस तरह दीयों का प्रकाश अंधकार को दूर करता है, उसी तरह आपके जीवन से सभी संकट और नकारात्मकता दूर हों। "..! -
"भगवान धन्वंतरी आपको और आपके परिवार को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार खुशियाँ प्रदान करें...! -
" दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन से अंधकार दूर करे और खुशियों, सुख-शांति व समृद्धि की नई रोशनी लेकर आए...!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!