सादा जीवन उच्च विचार के वशीभूत है-सेवानिवृत्त शिक्षाविद श्री कन्हैयालाल जी राठौर

विज्ञापन

जावरा. महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा के सेवानिवृत्त शिक्षाविद व श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा जिला रतलाम के वरिष्ठ संरक्षक 79 वर्षीय श्री कन्हैयालाल जी राठौर निवासी शहर थाना जावरा जिला रतलाम का नव वर्ष के उपलक्ष में मेरे निवास पर आत्मीय आगमन हुआ.

मास्टर साहब से उनके जीवन वृतांत पर विस्तृत बातचीत हुई. परिवार में दो पुत्र अशोक और सुभाष व एक पुत्री कोमल है. सभी पौत्र व पौत्रियां राठौर (भाटी) परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा रही है. मेरी नवासी उर्वशी राठौर दो हजार बेडेड श्री नारायणा हॉस्पिटल बेंगलुरु (कर्नाटक) के  हार्ट स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है.

सुभाष राठौर की बेटी अहमदाबाद की एक प्रतिष्ठित कंपनी में अपनी सेवाएं दे रही है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, थाईलैंड, मलेशिया सहित भारत के अनेक स्थानों पर तीर्थ दर्शन करने के बाद मुझे मेरे जीवन में बहुत आत्मिक शांति है. शांति एवं शकुन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आभूषण है.

यदि निरोगी जीवन जीना है, तो जीवन में खान पान पर ध्यान देने के साथ ही सुबह - शाम टहलना बहुत जरूरी है. शिक्षा विभाग में मुझे प्रमोशन का आदेश मिला. लेकिन प्रमोशन इसलिए नहीं लिया कि मुझे मेरा जीवन तनावग्रस्त नहीं शांति और शुकून का चाहिए. बस यही तो है, सादा जीवन -उच्च विचार. मेरे व मास्टर साहब के बीच हुए जीवन वृतांत से मैं निजी तौर पर प्रभावित एवं अत्यंत प्रसन्न हूं. हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए ऐसा मेरा अभिप्राय है.

सादा जीवन उच्च विचार के वशीभूत है...

वृतांत लेखन-जगदीश राठौर पत्रकार व संरक्षक श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा जिला रतलाम

M. 9425490641

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook