देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले को सूखा घोषित करने के लिए कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं. पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन में जिला ओर शहर कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल होंगे.
पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार ओर यहां के जनप्रतिनिधि बार-बार नर्मदा कालीसिंध नदी का पानी तालाबों में छोड़ा जाना है, लेकिन बार बार तारीख बदली जा रही है. करीब 4 बार तारीख बदली जा चुकी है. किसान गेहूं की बोवनी को लेकर परेशान हो रहे हैं. इसी मांग को लेकर 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस देवास में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं. देवास जिले के सभी किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज से ही काम पर लग जाए.