शोक संदेश: पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती मोनिका व्यास का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा कल

विज्ञापन

इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिवलाल पिता किशनलाल जी व्यास (ग्राम. खांखला) की पुत्रवधू, सांवरिया रामायण मंडल के श्री सचिन व्यास की धर्मपत्नी श्रीमति मोनिका व्यास का आज दिनांक 14 नवंबर 2026 शनिवार को आकस्किम निधन हो गया हैं. 

जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 15 नवंबर 2026 रविवार को सुबह 9.00 बजे निज निवास  543, गोविंद कॉलोनी (पालीवाल समाज धर्मशाला की गली) इंदौर से प्रस्थान होकर रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री जतिन व्यास की भाभीजजी, आर्यन व्यास, चिन्मय व्यास की पूज्यनीय माताजी एंव नव्य व्यास, मिवान व्यास ,लक्षित व्यास की बड़ी मम्मीजी तथा स्व. श्रीजगदीश व्यास, स्व. श्रीमनोहर जी व्यास व प्रकाश व्यास, नितिन व्यास की पुत्रवधू और अंकित व्यास, पलकेश व्यास, गोतम व्यास, देव व्यास, गर्वित व्यास की भाभीजी थी.

  • शोकाकुल : उदयलाल व्यास एवं व्यास परिवार इंदौर, ग्राम. खांखला

उक्त जानकारी श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के शिक्षा मंत्री श्री सुरेश दवे, समाजसेवी श्री कैलाश दवे एवं श्री शुभम व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.

भावपूर्ण श्रद्धांजलि... : दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं व्यास परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति 

सूचना : पालीवाल वाणी   समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी   समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook