इंदौर. भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंदौर जिले में सप्ताह भर चले, विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ. आयोजित इस मुख्य समारोह में जिले के सैकड़ों स्काउट-गाइड ने भाग लिया, जिन्होंने सप्ताह भर चली चित्रकला, रंगोली, कुकिंग, टेंट मेकिंग, सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता तथा यातायात एवं नशामुक्ति रैली जैसे आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते.
स्काउट-गाइड अनुशासन और सेवा के प्रतीक : विधायक गोलू शुक्ला
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री गोलू शुक्ला थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड अनुशासनशील होते हैं और समाज में सदैव नि:स्वार्थ सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश के राज्य आयुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव (भोपाल) ने भारत स्काउट-गाइड के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा के हर क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं.
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पार्षद श्री सुरेश टाकलकर, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री सक्षम बारमेटा और सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री सुशील कुशवाह उपस्थित थे.
परंपरागत रीति से हुआ अतिथियों का स्वागत
समारोह की शुरुआत भारत स्काउट गाइड की आधिकारिक प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया. भारत स्काउट गाइड जिला संघ इंदौर के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र अडसुरे ने सभी अतिथियों का परिचय दिया और स्काउट गाइड की गौरवशाली परंपरा के अनुसार स्कार्फ पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न स्कूलों के स्काउटर, गाइडर एवं स्काउट-गाइड्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख हैं:
- उपाध्यक्ष: श्रीमती भारती जमदड़ जिला कमिश्नर वयस्क संसाधन श्री मुकेश राय,
- जिला कमिश्नर (रोवर): श्री अनिल बागोरा
- जिला कमिश्नर (गाइड): श्रीमती हेमलता पाटीदार
- जिला कमिश्नर (कब): श्री शिवसेवक मौर्य
- सहायक कमिश्नर: श्री आशीष दानेज
- जिला संगठन आयुक्त: श्री प्रमोद गंगराड़े सहायक लीडर ट्रेनर राजेंद्र लश्करी,
- जिला प्रशिक्षण आयुक्त: श्री भूपेंद्र गज्जर
- हेडक्वार्टर कमिश्नर: श्री वासुदेव पुरोहित एवं श्री राजेश नरगेर
- जिला कोषाध्यक्ष: श्री हेमन्त मुरमकर
- संयुक्त सचिव: श्रीमती वैजयंती गहलोत, सहसचिव कैलाश पालीवाल
- सहायक आयुक्त: श्री योगेश जोशी
- जिला स्काउटर: श्री कमलेश पण्डित एवं श्री अनिल देशमुख
- ट्रेनिंग काउंसलर: श्री तेजकुमार सिलावट
- ब्लॉक सचिव (महू): श्री नारायण चौहान
समारोह का सफल संचालन जिला सचिव श्री दिलीप मेहता ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन श्री कमलेश पंडित द्वारा व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का औपचारिक समापन सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोजन के साथ हुआ.