42.30 लाख बीपीएल किसानों को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज : नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश से बरामद

विज्ञापन

महाराष्ट्र.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के ट्रक से टकराने के कारण 15 से 18 वर्ष की उम्र के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान बोइसर के गणेश नगर इलाके के निवासी मोहित राकेश वर्मा, रवि विजय गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित और रवि 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि नैना 10वीं में पढ़ती थी।

तीनों मोटरसाइकिल से नंदगांव-अलेवाड़ी बीच जा रहे थे। इसी दौरान पाल्म टेंभी के पास उनकी बाइक बोइसर-नवापुर रोड पर एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले सप्ताह कार से 3.74 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से 3.28 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बरामद नकदी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के डोरली माल गांव के एक खेत से मिली है।

नकाबपोश लोगों ने एक कार में सवार लोगों पर हमला किया : लूट की यह वारदात 18 नवंबर 206 को रात करीब 1:30 बजे नागपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में हुई थी। चार से पांच नकाबपोश लोगों ने एक कार में सवार लोगों पर हमला किया और 3.74 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, लूटी गई नकदी प्लास्टिक की तीन बोरियों में भरकर रखी गई थी। इन बोरियों को खेत में पुआल के ढेर के नीचे छिपाया गया था। मध्य प्रदेश में पांच दिनों तक जांच और तलाशी अभियान चलाने के बाद यह रकम बरामद हुई।

"सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर : एक अधिकारी ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता कटंगी और वारासिवनी की ओर चला। करीब तीन दिनों तक तलाशी अभियान चलाने के बाद हमारी टीम डोरली माल गांव पहुंची। पुलिस ने अरविंद डहरवाल, रजनीकांत चंद्रवाल और चंद्रकांत दिनेश बघेल को गिरफ्तार किया।" अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान अरविंद ने नकदी छिपाने में अपनी भूमिका स्वीकार की और पुलिस टीम को खेत तक ले गया।

लूटी गई रकम छिपाने के लिए संपर्क किया : अरविंद के साले शुभम और अन्य लोगों ने उससे लूटी गई रकम छिपाने के लिए संपर्क किया था। अरविंद ने पहले इससे इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में आर्थिक लाभ का लालच दिए जाने पर वह राजी हो गया। रजनीकांत और चंद्रकांत ने कथित तौर पर गिरोह की गाड़ी गांव में खड़ी करने में मदद की थी। अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook