भगवान लक्ष्मीनारायण, चारभुजानाथ और द्वारकाधीश ठाकुरजी की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा, 60 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
चीफ ब्यूरो किशन पालीवाल आमेट...✍️
राजसमंद. शहर के 100 फीट रोड स्थित गजानंद वाटिका में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण पालीवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. समारोह में 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। दो दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक परंपराओं, सामाजिक एकता और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला. पहली बार आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया.
आठ वर-वधु जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न
आयोजन के तहत बड़ा भानुजा से भगवान लक्ष्मीनारायण, खमनोर से चारभुजानाथ तथा चंदेसरा खेड़ा से द्वारकाधीश ठाकुरजी के साथ तुलसी विवाह का आयोजन भी हुआ. इसके साथ आठ वर-वधु जोड़ों का विवाह समारोह भी संपन्न हुआ. शुक्रवार शाम बड़ा भानुजा से भगवान लक्ष्मीनारायण और खमनोर से चारभुजानाथ के बेवाण द्वारकेश चौराहे पहुंचे. यहां से शाही लवाजमे के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई.
वर-वधुओं की बंदोलियां भी निकाली
- 60 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार : शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई, जेके मोड़, चौपाटी, बस स्टैंड और जलचक्की होते हुए 100 फीट रोड स्थित गजानंद वाटिका पहुंची. मार्ग में जगह-जगह ठाकुरजी का स्वागत किया गया. शोभायात्रा में वर-वधुओं की बंदोलियां भी निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े. इससे पूर्व शुक्रवार सुबह 60 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधि-विधान से संपन्न कराया गया.
भामाशाह चंद्रशेखर पुरोहित एवं मिराज समूह के मदन पालीवाल का विशेष योगदान
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित इस समारोह ने समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया. आयोजन को सफल बनाने में समाज के भामाशाहों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया. प्रमुख रूप से भामाशाह चंद्रशेखर पुरोहित एवं मिराज समूह के मदन पालीवाल सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा. सामूहिक विवाह आयोजन के माध्यम से समाज ने सामाजिक एकता, सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया.
गजानन वाटिका बटुको की यज्ञ शाला
वेदी संख्या 1-
१-सोमित २-,प्रियांश पिता प्रदीप जी पालीवाल कांकरोली
३- भरत पिता कैलाश चंद्र जी पालीवाल मंडावर
वेदी संख्या- 2-
१- विजय २- सुनील ३-तरुण पिता प्रकाश चंद्र जी मंडावर
वेदी संख्या 3-
१-योगेश पिता चंद्र प्रकाश जी पालीवाल २-रियांश पिता घनश्याम जी पालीवाल कांकरोली
वेदी संख्या 4-
१- देवकिशन २-रूपलाल पिता भेरुलाल जी पुरोहित खटामला ३-करण पिता भेरुलाल जी बागोरा खटामला ।
वेदी संख्या 5-
१- निहाल २-दक्ष ३-कीर्तन पिता भीमशंकर जी पालीवाल खटामला।
वेदी संख्या 6-
१-मोहित २-सौरभ ३-गौरव पिता कन्हैया लाल जी व्यास मोखुन्दा ।
वेदी संख्या 7-
१-नवीन २-जीतमल ३-तेजमल पिता मदन लाल जी व्यास मोखुन्दा।
वेदी संख्या 8-
१-हर्षित २-मोहित पिता भावेश जी दवे राजनगर।
३-सुजल पिता मोहन लाल जी दवे बिनोल।
वेदी संख्या 9 -
१-महर्षि २-शशांक पिता कैलास जी पुरोहित
३- मोहित पिता राजकुमार जी पालीवाल नाथद्वारा।
वैदि संख्या 10-
१-योगेश पिता सोहनलाल जी जोशी बिजनौल।
२-भावेश पिता राजेश जी जोशी बिजनौल।
वेदी संख्या 11-
१-मुरली २--मयंक ३-मानस पिता विष्णु जी व्यास नाथद्वारा।
वेदी संख्या 12-
१-पवन२- पंकज पिता भवानी शंकर जी दवे बामन टुकड़ा।
३-मुकुंद पिता भेरुलाल जी पुरोहित जेतपुरा।
वेदी संख्या 13 -
१-मनन पिता महेश जी जोशी माउंट आबू।
२-दक्ष पिता पुष्कर जी पुरोहित उथनोल।
वेदी संख्या 14-
१-लीलाधर २-शुभम पिता जमुना लाल जी पालीवाल मोरचना।
३-कृष्णकांत पिता भरत कुमार जी जोशी अरनिया जोशी।
वेदी संख्या, 15-
१-अभिषेक पिता कन्हैया लाल जी बड़ा भानुजा ।
२-धीरज पिता कैलाश जी जोशी उथनोल।
वैदि संख्या 16 -
१-मेहुल पिता लक्ष्मी लाल जी पुरोहित धर्मेटा।
२-अजय पिता दिनेश जी पुरोहित धर्मेटा।
वैदि संख्या 17-
१-मनन पिता बंसीलाल जी पालीवाल डुलावतो का खेड़ा।
२-आदित्य पिता गोपाल जी पालीवाल डूलावतो का खेड़ा।
वेदी संख्या 18-
१-एकांश पिता लोकेश जी पालीवाल कांकरोली।
२-युग पिता महेश जी पालीवाल कांकरोली।
वेदी संख्या 19-
१-विजय २- रोहित पिता कैलाश जी जोशी बामनटुकड़ा।
वेदी संख्या 20-
१-कुलदीप पिता नरेश जी दवे भेसाकमेड।
२-प्रिंस पिता गिरिराज जी दवे झडफा।
वेदी संख्या 21-
१-हर्षद पिता भेरुलाल जी बागोरा सुन्दरचा ।
२- प्रतीक पिता हेमेंद्र जी पालीवाल कांकरोली।
वेदी संख्या 22-
१-केशव पिता दिलीप जी जोशी साकरोदा।
२- मिताश पिता गोपाल जी पालीवाल मुंडोल।
वेदी संख्या 23-
१-भुवन २- भुवनेश पिता मांगीलाल जी पालीवाल धर्मेटा।
वेदी संख्या 24-
१-रजत २-भरत पिता कृष्णकांत जी पालीवाल धर्मेटा